
87th CRPF Day:CRPF 87th Raising Day: देश की आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर तैनात Central Reserve Police Force (CRPF) ने अपना 87वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ शानदार स्ट्राइक करने वाली 65वीं बटालियन (65th Battalion) को सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया है। गुवाहाटी में आयोजित भव्य समारोह में बटालियन को ‘Best Operation Battalion Award’ दिया गया।
अमित शाह ने थपथपाई थपथपाई पीठ, बटालियन की जांबाजी को सलाम
87th CRPF Day:गुवाहाटी में आयोजित इस इवेंट के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने 65वीं बटालियन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “नक्सल-मुक्त भारत” (Naxal-Free India) के संकल्प को पूरा करने में इस बटालियन का योगदान अतुलनीय है। कंपनी कमांडर राधेश्याम सिंह ने पूरी बटालियन की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया।
1 साल में 28 नक्सली ढेर, 29 ने किया सरेंडर
87th CRPF Day:65वीं बटालियन की यह कामयाबी किसी चमत्कार से कम नहीं है। जनवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच चलाए गए Joint Anti-Naxal Operations में बटालियन ने नक्सलियों के गढ़ को हिलाकर रख दिया।
Operation Zone: गरियाबंद जिला (छत्तीसगढ़) के कुल्हाड़ीघाट, छिंदोला, ओड और बिंद्रानवागढ़।
Strike Rate: इस ऑपरेशन के दौरान 28 खूंखार नक्सली मार गिराए गए, जिनमें CC (Central Committee) के 2 बड़े सदस्य भी शामिल थे।
Surrender: बटालियन की जबरदस्त इंटेलिजेंस और दबाव के चलते 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण (Surrender) कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
गरियाबंद में शांति बहाली की बड़ी जीत
87th CRPF Day:CRPF की 65वीं बटालियन की इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में एक “Turning Point” माना जा रहा है। Company Commander Radheshyam Singh ने इस जीत का श्रेय जवानों की हिम्मत और अनुशासन को दिया। उन्होंने कहा, “यह अवॉर्ड हमारे जवानों के समर्पण और देश के प्रति उनके प्यार का प्रतीक है। हम आगे भी इसी जोश के साथ ड्यूटी करेंगे।”



















