LIVE UPDATE
अपराधभारत

दुष्कर्म के बाद प्रेमी ने नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में भरा कांच, फंदा लगाकर पेड़ से लटकाया

NC NEWS DESK पाकुड़िया  : झारखंड के पाकुड़िया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामले सामने आया हैं। यहां एक नाबालिग प्रेमी ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए पहले अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी का दिल नहीं भरा तो नाबालिगा के प्राइवेट पार्ट में कांच भर दिया। इसके बाद डंडे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर साक्ष्य को छुपाने और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को गमछी के सहारे पेड़ पर लटका दिया। इसमें उसके नाबालिग दोस्त ने भी साथ दिया। पुलिस ने मंगलवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए दोनों को सुधारगृह भेज दिया है।

दरअसल, 20 जून को धावाडंगाल डैम के पास पेड़ से नाबालिग लड़की का शव बरामद किया था। नाबालिग लड़की के कपड़े में लगे खून के धब्बे से स्पष्ट हो गया था कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पूछताछ में नाबालिग प्रेमी ने बताया कि लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से उसका मोबाइल हमेशा बिजी रहा करता था। बाद में पता चला कि लड़की का किसी और से अफेयर है। तभी प्रेमी ने ठान प्रेमिका की हत्या करने का प्लान बनाया। योजना के तहत प्रेमी ने अपने दोस्त के मोबाइल से फोन कर लड़की को धावाडंगाल डैम के पास बुलाया। लड़की के पहुंचने के बाद प्रेमी का दोस्त दूर जाकर खड़ा हो गया।

अंधेरा होने के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों के बीच दूसरे लड़के से बात करने को लेकर बहस शुरू हो गई। प्रेमी ने डंडा से लड़की के पीठ प्रहार कर दिया। इससे वह गिरकर बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद प्रेमी ने लड़की के गुप्तांग में कांच का टुकड़ा भर दिया। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ लड़की को गमछी के सहारे पेड़ में लटका दिया।

इस प्रकरण में हत्या आरोपित प्रेमी व लड़का का दोस्त नाबालिग हैं। जिस कारण पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसके बाद बाल सुधार गृह दुमका भेज दिया गया।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE