नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में संविदा शिक्षक बर्खास्त

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। जांच पूरी होने से पहले ही विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया है।
क्या है पूरा मामला?
पेंड्रा जिले में सरकारी स्कूल का शिक्षक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। @GPM_DIST_CG #Chhattisgarh @SchoolEduCgGov #teacher @GpmPolice pic.twitter.com/woMGXD2uW8
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!ये खबर भी पढ़ें…सूरजपुर मां-बेटे हत्याकांड: 13 दिन बाद आरोपी प्रवेश कुमार गिरफ्तारOctober 23, 2026सूरजपुर में शिक्षिका रजनी बरेठ और बेटे सुजल की हत्या के मामले में पुलिस ने 13 दिन बाद आरोपी प्रवेश...— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 20, 2026

- पेंड्रा के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संस्कृत विषय पढ़ाने वाले संविदा शिक्षक अमित शर्मा पर आरोप है
- आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग छात्रा को स्कूल से घर छोड़ने के बहाने अपने घर ले गए
- वहां करीब चार घंटे तक छात्रा को बंधक बनाकर रखने का आरोप है
- घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
विभाग ने की तुरंत कार्रवाई

- जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने कलेक्टर की मंजूरी के बाद बर्खास्तगी का आदेश जारी किया
- आदेश में कहा गया कि शिक्षक का व्यवहार शिक्षकीय गरिमा के खिलाफ था
- शिक्षक पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के उल्लंघन का आरोप है
पुलिस में दर्ज मामला
पेंड्रा जिले में सरकारी स्कूल का शिक्षक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। @GPM_DIST_CG #Chhattisgarh @SchoolEduCgGov #teacher @GpmPolice pic.twitter.com/woMGXD2uW8
ये खबर भी पढ़ें…डोंगरगढ़ में सिलेंडरों से गैस निकालने का आरोप, एजेंसी के चार कर्मचारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरूOctober 23, 2026डोंगरगढ़ के आदर्श नगर में गैस एजेंसी के चार कर्मचारियों पर सिलेंडर से गैस निकालने का आरोप लगा। जांच में...— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 20, 2026
- पेंड्रा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज किया गया
- पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है
- जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी पर और भी गंभीर धाराएं जुड़ सकती हैं
पहले भी मिली थी शिकायत
- जानकारी के अनुसार, पिछले शैक्षणिक सत्र में भी इसी शिक्षक के खिलाफ परिजनों ने शिकायत की थी
- उस समय स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को चेतावनी दी थी
लोगों में भारी नाराजगी
- इस घटना के बाद शिक्षक संगठनों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ में गुस्सा है
- सभी ने आरोपी के खिलाफ सख्त और तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की है
- अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी है











