LIVE UPDATE
क्रिकेट

टीम इंडिया रचेगी इतिहास: 15 अगस्त को खेलेगी अपना 600वां टेस्ट मैच

भारतीय क्रिकेट टीम एक बहुत बड़े पल के करीब पहुंच गई है। 15 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेला जाने वाला मैच भारत का 600वां टेस्ट मैच होगा। खास बात यह है कि यह मौका देश की आजादी के दिन ही मिलेगा। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम एक नया इतिहास लिखने को तैयार है।

भारत बनेगा तीसरी टीम

  • दुनिया में अभी तक सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही 600 टेस्ट मैच खेल पाई हैं
  • श्रीलंका के खिलाफ यह मैच जीतने के साथ भारत इस खास लिस्ट में शामिल होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी
  • यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है

1932 से अब तक का सफर

  • भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में खेला था, तब टीम के कप्तान सीके नायडू थे
  • अब तक भारत 599 टेस्ट मैच खेल चुका है
  • इनमें से भारत ने 186 मैच जीते और 188 मैच हारे
  • 224 मैच ड्रॉ रहे, जबकि सिर्फ 1 मैच टाई पर खत्म हुआ

श्रीलंका को हराने से मिलेगा बड़ा फायदा

  • टीम इंडिया अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की तालिका में 5वें स्थान पर है
  • अब तक इस साइकिल में भारत ने 9 टेस्ट खेले हैं – 4 जीते, 4 हारे और 1 ड्रॉ रहा
  • फिलहाल भारत की जीत का प्रतिशत 48.15% है
  • अगर भारत श्रीलंका को 2-0 से हरा देता है, तो जीत प्रतिशत बढ़कर 57.58% हो जाएगा और टीम चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

  • इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा टेस्ट खेले हैं – कुल 1097 मैच, जिसकी शुरुआत 1877 में हुई थी
  • ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है, जिसने भी 1877 में पहला टेस्ट खेला और अब तक 882 मैच खेल चुकी है

ताजा आईसीसी रैंकिंग में भी हलचल

  • टेस्ट बल्लेबाज: पाकिस्तान के बाबर आजम को 4 स्थान का फायदा हुआ, अब वे 15वें नंबर पर हैं
  • टी20 बल्लेबाज: ईशान किशन टॉप पर बने हुए हैं, वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी 48वें स्थान पर हैं
  • वनडे बल्लेबाज: शुभमन गिल नंबर 1 पर हैं
  • टेस्ट गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह टॉप पर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को एक-एक स्थान का फायदा हुआ
  • टेस्ट ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा टॉप पर, जबकि अक्षर पटेल दो स्थान फिसलकर 12वें नंबर पर आ गए

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे भारतीय अंडर-19 टीम में चुनी गईं
छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे भारतीय अंडर-19 टीम में चुनी गईं
November 22, 2026
टीम इंडिया में खेलेंगी छत्तीसगढ़ की दो बेटियां: पलक सिंह और महक नरवसे का इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 टी-20 सीरीज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE