LIVE UPDATE
अंबिकापुरहमर छत्तीसगढ़

खेत की जुताई कर रहे किसान पर गिरा हाई टेंशन तार, मौके पर हुई मौत

NCG NEWS DESK अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगा में किसान धान रोपाई करने के लिए खेत की जुताई कर रहा था. इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरे 11000 केवी विद्युत तार की चपेट में आने से मवेशी सहित किसान की मौके पर मौत हो गई. गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने तत्कालीन सहायता राशि प्रदान किया।

बता दें कि सरगुजा जिले में विद्युत विभाग के द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए खर्च किया जाता है. मगर विद्युत विभाग की लापरवाही सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा में देखने को मिला, जहां धान रोपाई के लिए खेत की जुताई कर रहे किसान मंजू खलखो और उसके मवेशी पर खेत के ऊपर से गुजरे 11000 केवी का तार गिर गया, इससे किसान और मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घटना से गुस्साए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया. वहीं आनन-फानन में सीतापुर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और तत्कालीन सहायता राशि के तौर पर 25,000 रुपए पीड़ित परिवार को दिया गया. साथ ही मुवावजे की राशि 15 दिनों के अंदर में देने की बात कही गई है. मृतक के परिवार में चार बेटियों के अलावा पत्नी है. इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE