LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

शासन ने BJP के पूर्व विधायकों की सुरक्षा में की कटौती… राज्यपाल से मिले पूर्व MLA

NCG NEWS DESK रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने बचे है। चुआव आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच शासन ने BJP के कुछ पूर्व विधायकों की सुरक्षा में कटौती कर दी है। इस कड़ी में आज पूर्व विधयों ने प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार सुरक्षा में कटौती के विरोध में राज्यपाल से मिलने के लिए ये सभी पूर्व विधायक पहुंचे और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

पूर्व MLA सुभाऊ कश्यप, भोजराज नाग, पिंकी ध्रुव, लच्छू राम कश्यप सहित 5 पूर्व MLA राज्यपाल से मिले है। इन सभी ने चुनाव के समय सुरक्षा में कटौती करने पर चिंता जताई है। बता दें कि BJP के ये सभी पूर्व विधायक नक्सल प्रभावित इलाके से आते है। ऐसे में उनकी सुरक्षा में कटौती करना बेहद चिंताजनक विषय है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बता दें कि चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं की सुरक्षा में कटौती किए जाने से राज्य सरकार के फैसले का भाजपा ने विरोध भी किया था। बस्तर के पूर्व विधायक सुभाउराम कश्यप की सुरक्षा को वाय प्लस से वाय श्रेणी कर दिया गया है। वहीं, चित्रकोट के पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप की सुरक्षा को जेड से वाय श्रेणी कर दिया गया है,

इसके अलावा पूर्व विधायक लछुराम कश्यप के भी सुरक्षा में कटौती करते हुए जेड से वाय श्रेणी कर दिया गया है। भानूप्रतापपुर के पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम की सुरक्षा वाय प्लस से एक्स श्रेणी कर दिया गया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE