धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर फंदे पर झूला पति

NCG NEWS DESK कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र सीएसईबी चौकी अंतर्गत खबरभट्टा बस्ती में एक आदमी ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी फंदे पर झूल गया। जानकारी के अनुसार, पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और खुद को घर के आंगन में फांसी के फंदे पर लटका लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना देर रात लगभग 3 बजे डायल 112 की टीम को दी गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी एक कमरे में सोए हुए थे, वहीं चार बच्चे दूसरे कमरे में सोये हुए थे। तभी देर रात लगभग 3 बजे आरोपी सैयाद सलीम (52 वर्ष) ने अपनी पत्नी आइसा बेगम (40 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दिया और उसके बाद खुद आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया हैं।



















