LIVE UPDATE
भारत

PUBG के बाद Free Fire Game बना प्रेमियों का नया ठिकाना, एक और लव स्टोरी आई सामने

NCG NEWS DESK; सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी का किस्सा सामने आने के बाद अचानक ऐसे प्यार की बाढ़ सी आती दिखने लगी है जिसमें ऑनलाइन गेम्स के जरिए प्यार होने और फिर घर से भागने के किस्से सामने आने लगे हैं।

गोरखपुर से भागी 21 साल की लड़की

ऐसा ही एक वाकया सामने आया है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से। यहां पीपीगंच थाना इलाके से एक गांव की 21 साल की लड़की अचानक घर से लापता हो गई। घरवाले अगले दो दिनों तक उसकी तलाश करते रहे। तभी उन्हें पता लगा कि उनकी लड़की तो प्रेमी के संग फरार हो चुकी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ये उस लड़की का वही प्रेमी है जो कुछ रोज पहले तक लड़की के ऑनलाइन गेम में पार्टनर भी था। फिलहाल पुलिस ने घरवालों की शिकायत के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करके दोनों की तलाश तेज कर दी है। लेकिन इस वक़्त ये वाकया पूरे इलाके में लोगों की जुबान पर अलग तरह का चटकारा दे रहा है।

Free Fire Game बना प्यार का ठिकाना

खुलासा यही हुआ है कि इस प्रेम कहानी की शुरुआत भी ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलते हुए हुई थी। 21 साल की लड़की पटना में रहने वाले सुजीत नाम के एक लड़के के साथ ऑनलाइन पबजी का गेम खेलती थी और इसी दौरान दोनों के बीच जानपहचान के बाद प्यार मोहब्बत का सिलसिला हो गया। दोनों के बीच प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि लड़की 31 तारीख को अपने घर से भाग गई।

पढ़ाई के बहाने खेलती थी ऑनलाइन गेम

घरवालों का कहना है कि उनकी बेटी पढ़ाई के बहाने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलती थी। जबकि घरवालों को इसी बात का गुमान होता था कि वो ऑनलाइन क्लास कर रही है और अपनी पढ़ाई कर रही है। लिहाजा किसी ने भी इस तरह ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मगर रात रात भर मोबाइल पर पढ़ाई करने के बहाने गेम खेलते खेलते वो तो कोई और ही खेल खेलती रही।

पटना में मिली लोकेशन

घरवालों ने जब पुलिस में लड़की के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक उन्हें फिलहाल लड़की और लड़के दोनों की लोकेशन बिहार के पटना में मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक जिस लड़के के प्यार में पागल होकर लड़की अपने घर से भाग गई वो लड़का पटना में ऑटो चलाता है। पुलिस फिलहाल दोनों को पकड़कर गोरखपुर लाने की तैयारी कर रही है। चूंकि मामला दूसरे राज्य का है लिहाजा इसके लिए औपचारिक इजाजत मांगी गई है।

बालिग है लड़की

पुलिस का कहना है कि चूंकि लड़की 21 साल की बालिग है इसलिए इस मामले में दोनों से पूछताछ के बाद ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में पुलिस दोनों से पूछताछ करके उनकी रजामंदी भी जानना चाहती है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE