LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

CG 07 वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, हाइवे टोल प्लाजा के लिए जारी हुआ आदेश

NCG NEWS DESK दुर्ग; दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा पर अंतत: निजी वाहन (नान कमर्शियल) सीजी 07 को टोल टैक्स फ्री कर दिया गया है। अब सीजी 07 कार चालक आरक्षित लेन 01 और 08 से निःशुल्क आवागमन कर सकेंगे। यानी दुर्ग से राजनांदगांव जाने वाले कार चालक लेन 08 और राजनांदगांव से दुर्ग आने वाले कार चालक लेन 01 से निश्शुल्क आना-जाना कर सकेंगे। यहां पर प्रत्येक वाहन से 75 रुपये एक तरफ जाने का वसूला जाता था।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने चलाया था आंदोलन

असल में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाईनगर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सीजी 07 सीरीज की छोटी गाड़ियों को दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा पर टोल फ्री करने के लिए लंबे समय से मुहिम छेड़े हुए थे। उसका नतीजा आ गया। दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा की ओर से आखिरकार टोल फ्री संबंधी सूचना लगा दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

टोल प्लाजा में निजी वाहन नान कमर्शियल सीजी 07 कार को राजनांदगांव की ओर जाते समय लेन 8 से जाने पर और राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आने पर लेन 1 पर कर नहीं देना पड़ेगा। लेकिन उपरोक्त लेन के अतिरिक्त किसी भी अन्य लेन का उपयोग करने पर नियम अनुसार देय टोल शुल्क का (फास्टैग के माध्यम से) भुगतान स्वत: संपन्न हो जाएगा। सीजी 07 वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर टोल फ्री होने से बड़ी राहत मिली है। यह मांग एक लंबे अर्से से यहां के रहवासी वाहन चालक कर रहे थे।

75 रुपये टोल वसूला जा रहा था

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाईनगर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने इसके लिए इसी वर्ष 18 मई को कलेक्टर दुर्ग को पत्र लिखकर इस टोल प्लाजा पर सीजी 07 वाहनों को टोल फ्री करने के लिए पत्र लिखने के साथ टैक्स फ्री के लिए अभियान छेड़ा था।

उनका कहना था कि सीजी 07 वाहनों से 75 रुपये टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जो अनुचित है। पूरे देश में स्थानीय लोगों से दो पहिया व चार पहिया वाहनों से किसी भी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। मात्र दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा पर ही टोल टैक्स वसूला जा रहा है। इसके चलते आए दिन यहां विवाद की स्थिति निर्मित होती है। उन्होंने जनहित में टोल टैक्स फ्री करने की मांग करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद राजनांदगांव जाते समय उनकी 10 जून को टोल प्लाजा वालों से झड़प भी हो गई थी। टोल मैनेजर ने मामले को सुलझाने के लिए उनके वाहन को छूट देने का सुझाव रखा। लेकिन मुकेश ने कहा कि उनको नहीं बल्कि पूरे सीजी 07 वाहनों को छूट का लाभ दिया जाए।

27 जून को हुआ था टोल प्लाजा पर आंदोलन

27 जून को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में सीजी 07 वाहनों को टोल फ्री करने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर बड़ा आंदोलन हुआ था। टोल प्लाजा के रवैए से गुस्साए कुछ लोगों ने टोल प्लाजा में जमकर तोड़फोड़ भी की थी। हालांकि वे कांग्रेस के लोग नहीं थे, ऐसा बताया गया।

26 जुलाई को बैठक हुई

अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर व दुर्ग विधायक अरुण वोरा की उपस्थिति में टोल प्लाजा के संचालकों को बुलाकर एक बैठक ली थी। इसमें संचालकों ने कथित तौर पर टोल फ्री करने का आश्वासन दिया था। लेकिन टोल फ्री नहीं किया गया। इसके बाद चंद्राकर ने 17 जुलाई को दुर्ग कलेक्टर को पुन: पत्र लिखकर तत्काल टोल फ्री करने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। अंतत: उनके लगातार दबाव बनाने का नतीजा अब जाकर सामने आया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE