LIVE UPDATE
भारत

खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर पिता ने बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार

NCG NEWS DESK ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रबनी नाका की है जहां बीते दिनों एक 16 साल की नाबालिग छात्रा अपने घर पर छोटे भाई के साथ मौजूद थी। छात्रा की मां गुजरात अपने मायके गई हुई थी। जिसका पिता ने फायदा उठाया और रात के वक्त पिता ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेटी और उसके छोटे भाई को खिला दिया।

पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जब दोनों बेहोश होकर सो गए तब पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। बेटी को होश आया तब उसको अपने साथ पिता के द्वारा गलत काम करने का पता चला और जब उसने अपने पिता कहा कि वह अपनी मां को उसकी करतूत के बारे में बताएगी तो पिता ने इस बात को सुन बेटी को जान से मारने की धमकी दी। लेकिन बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और उसने अपनी मां को पिता के द्वारा की गई गंदी करतूत के बारे में बता दिया। जब पिता को पता चला कि अब उसकी अब खटिया खड़ी होने वाली है तो वहां मोबाइल को बंद कर फरार हो गया।

थाने में शिकायत करने पहुंची बेटी और मां

बेटी के साथ पिता के द्वारा की गई गलत हरकत की बात सुन मां तत्काल गुजरात से ग्वालियर अपने घर वापस लौटी और बेटी को लेकर थाने पहुंची। जहां मां ने पीड़ित बेटी के पिता के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने मां बेटी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वही पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE