LIVE UPDATE
भारत

माता-पिता को मिली बेटे की गलती की सजा, पड़ोसियों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

NCG NEWS DESK सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक मुस्लिम दंपत्ति को उनके पड़ोसियों ने लाठी और सरिया से हमला कर मार डाला। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस का कहना है कि यह हत्या कथित तौर पर पीड़ित के बेटे और एक आरोपी की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग का नतीजा थी। हमले में दंपत्ति अब्बास और उसकी पत्नी कमरुल निशा की मौके पर ही मौत हो गई और सभी आरोपी मौके से भाग गए।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि कुछ साल पहले अब्बास का बेटा पड़ोसी की एक लड़की के साथ भाग गया था। इस संबंध में मामला दर्ज कर अब्बास के बेटे को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि जब अब्बास का बेटा कुछ दिन पहले जेल से रिहा हुआ, तो परिवार के कुछ सदस्यों ने दंपति पर हमले की योजना बनाई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चक्रेश मिश्रा ने कहा, ग्रामीणों के अनुसार, मृतक दंपत्ति के बेटे और शौकत रामपाल की बेटी रूबी के बीच प्रेम प्रसंग था। शौकत ने साल 2020 में रूबी का अपहरण कर लिया था। उस वक्त रूबी नाबालिग थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर शौकत को जेल भेज दिया था। जून में उसने रूबी का दोबारा अपहरण कर शादी कर ली। पुलिस का कहना है कि तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी दो की तलाश जारी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE