LIVE UPDATE
भारत

भीषण सड़क हादसा, डीजल ले जा रही पिकअप से टकराई यात्री बस, 18 लोगों की जलकर मौत

NCG NEWS DESK : पाकिस्तान में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 15 अन्य घायल हैं। खबर के अनुसार, घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है। जहां रविवार को एक यात्री बस पिक अप वाहन से टकरा गई। इससे आग लग गई। इस भयंकर हादसे में लोगों की जलकर मौत हुई और हालात ये हैं कि शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

क्या है मामला
पंजाब में पिंडी भटियान के नजदीक फैसलाबाद मोटरवे पर यह हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक यात्री बस में करीब 40 यात्री सफर कर रहे थे। रविवार सुबह करीब चार बजे यात्री बस आगे चल रहे एक पिकअप वाहन से टकरा गई। बस जिस पिकअप से टकराई, उसमें डीजल के ड्रम रखे हुए थे, जिसकी वजह से टक्कर होते ही आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लोगों को बचने का मौका नहीं मिला और कई लोग आग की चपेट में आ गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 16 लोगों की जलकर मौत हो गई और 15 अन्य घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर है, जिसके चलते मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। घायलों का पिंडी भाटियान और फैसलाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान में सड़क हादसे आम बात हैं और वहां आए दिन किसी ना किसी बड़े सड़क हादसे की खबरें सामने आती रहती हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE