भारत
वकील बनकर पहुंचा शख्स, सपा नेता पर फेंका जूता,समर्थकों ने जमकर धुना

NCG NEWS DESK लखनऊ। सामाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन के दौरान एक शख्स वकील के भेष में पहुंचा और सपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंक दिया । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल ,स्वामी प्रसाद मौर्य इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ओबीसी महासम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। अचानक जूता फेंकने पर कार्यकर्ता नाराज हो गए। वकील की ड्रेस में पहुंचे युवक को कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर अपनी हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक का नाम अकाश सैनी बताया जा रहा है।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!



















