LIVE UPDATE
भारत

सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, पलभर में वाहन जलकर राख

NCG NEWS DESK New Delhi :-

ग्रेटर नोएडा में एक चलती कार में आग लग गई, आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पल भर में कार जलकर राख हो गई। दरअसल, कार चालक ग्रेटर नोएडा से सूरजपुर की तरफ जा रहा था। आग लगते ही चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। यह पूरी घटना सूरजपुर थाना इलाके में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दिन में 1.27 बजे सूरजपुर इलाके एलजी गोलचक्कर के पास एक गाड़ी में आग लग गई थी। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट रवाना हुई। आग एलजी गोल चक्कर से सूरजपुर की तरफ जा रही महिंद्रा मराजो गाड़ी (एचआर 38 एबी 5023) में लगी थी। यूनिट ने आग बुझा दिया। फिलहाल घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

बता दें कि कार में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई गाड़ियों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE