अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, पैदल चल रहे व्यक्ति को लिया अपनी चपेट में ,व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

NCG NEWS DESK Burhanpur ;-
बेतरतीब चल रहे वाहनों से जितना खतरा दूसके वाहन चालकों को होता है, उतना ही खतरा पैदल चल रहे राहगीरों को भी होता है। ऐसा ही एक मामला नेपानगर से भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक रेज रउफ्तार कार ने पैदल रोड के किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी है। इसके बाद कार भी नाले में जा गिरी है। लेकिन घटना में कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। वहीं पैदल चल रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार जिले के नेपानगर में शिवाजी नगर शिव मंदिर के पास यह सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक नियंत्रण खो चुकी कार तेजी से जाकर नाले में गिरी है। कार नंबर एमपी 68 जेड बी (ZB) 4123 बताया जा रहा है। इस अनियंत्रित कार की चपेट में एक रास्ते से पैदल जा रहा व्यक्ति भी आ गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तत्काल घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा दिया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए घायल को बुरहानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।
ये भी पढ़े :-



















