LIVE UPDATE
भिलाई

टल गया बड़ा हादसा, चंद्रा मौर्य चौक के पास फ्लाई ओवर में लगा एल्युमिनियम शीट गिरा

NCG NEWS DESK BHILAI :-

शहर के चंद्रा मौर्य चौक पर इन दिनों सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है. चौक को नए तरीके से सजाने के लिए एल्युमिनियम की शीटें फ्लाई ओवर में लगाई जा रही हैं. नगर निगम की ओर से ये कोशिश है कि जो फ्लाई ओवर बने हैं उनको नीचे से ढंक दिया जाए.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नीचे से ब्रिज सुंदर दिखे इसके लिए खाली गैप को भरा जा रहा है. सीलिंग में मेटल की चादरें लगाई जा रही हैं. चंद्रा मौर्य चौक पर भी सीलिंग का काम किया जा रहा है. सोमवार की शाम को तेज हवाओं के चलते फ्लाई ओवर में लगा सीलिंग उखड़ कर नीचे गिर गया. जिस वक्त सीलिंग गिरा उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था.

फ्लाई ओवर के नीचे लगा सीलिंग गिरा

शाम के समय अचानक तेज हवाएं चलने लगी. देखते ही देखते फ्लाई ओवर में लगा सीलिंग हिलने लगा. बारिश और हवाओं का जोर कम होने के बजाए तेज हो गया. उसी दौरान तेज हवा से सीलिंग में लगा एल्युमिनियम शीट नीचे आ गिरा. छह महीने पहले भी इसी तरह का हादसा यहां हो चुका है. छह महीने के भीतर ये दूसरी घटना है.

टल गया बड़ा हादसा

मौके पर मौजूद ट्रैफिक जवानों ने तुरंत अल्युमिनियम की शीटों से सड़क से हटाया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि पहले एक शीट उखड़ी उसके बाद देखते ही देखते कई शीटें उखड़ कर नीचे गिरने लगी. मौसम खराब होने की वजह से और बारिश के चलते लोग यहां से नहीं गुजर रहे थे. अगर लोगों की भीड़ या ट्रैफिक ज्यादा होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE