LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़बिलासपुर

आत्मानंद स्कूल के बच्चों से भरी वैन में भीषण आग…कई बच्चे झुलसे

NCG NEWS DESK बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में एक भयानक दुखद हादसा सामने आया है। स्कूली बच्चों से भरी एक वैन में भीषण आग लग गई। इस घटना में 6 छात्र झुलस गए हैं। हादसे के बाद बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर बच्चों के परिजन भी तत्काल अस्पताल पहुंचे हैं।

पुलिस के अनुसार घटना बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र की है। जहां एक ज्वेलर्स की दुकान के पास आत्मानंद स्कूल के बच्चों को बिठाकर जा रही बच्चों से भरी वैन में अचानक आग लग गई। बताया गया कि वैन सीजी 10, एफ़ए 2145 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चालक के अनुसार बच्चों के बैठने के बाद जैसे ही गाड़ी स्टार्ट की तो शॉर्ट सर्किट से वैन में आग लग गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय गाड़ी का दरवाजा खुल गया और आनन-फ़ानन में बच्चों को बाहर निकाला गया। वैन में आग लगता देखकर मोहल्ले वासी भी पहुंच गए। उसके बाद सभी ने मिलकर लगातार वैन में पानी डालने लगे। इससे गाड़ी ठंडी हुई जिससे बड़ा हादसा टल गया। वैन के अंदर का हिस्सा पूरी तरह से जल गया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE