LIVE UPDATE
अपराधमध्यप्रदेश

FACEBOOK बॉयफ्रेंड से मिलने MP से भाग छत्तीसगढ़ पहुंची नाबालिग युवती… युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

NCG NEWS DESK: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। बुढार थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग को छत्तीसगढ़ का रहने वाला युवक धीरेंद्र पनिका फेसबुक के माध्यम से अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था।

शहडोल जिले की पुलिस अनुसार आरोपी युवक धीरेंद्र पनिका छत्तीसगढ़ का निवासी है। एफबी के माध्यम से नाबालिग युवती से दोस्ती की और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर सुनसान विद्यालय में बुलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने बताया कि नाबालिग अपने घर से शाम को गई थी। वह रात भर घर वापस नहीं लौटी। उसकी लगातार परिवार वाले तलाश करते रहे। सुबह युवती घर पहुंचकर पूरी आपबीती घर में बता दी। उसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज कराया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने दुष्कर्म पास्को एक्ट और अन्य धाराओं पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग से पहले फ्रेंडशिप की और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जिले में इन दिनों नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक माह के भीतर ही कई घटनाएं आ चुकी है।नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE