तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते हुए दो वाहनों को मारा टक्कर,आधा दर्जन बच्चे और बस ड्राइवर के घायल

NCG NEWS DESK DHAMTARI :
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बार फिर रफ्तार ने अपना काला कहर बरपाया है। यहां एक स्कूली बस ट्रक में जा घुसी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल बस का आगे का हिस्सा छतिग्रस्त हो गया है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा धमतरी के नगरी-सिहावा रोड पर आज सुबह 8 बजे के करीब हुआ है। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चों और बस ड्राइवर के घायल होने की खबर है। सभी घायल बच्चे और ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल बच्चों के साथ नगरी-सिहावा रोड पर नगरी इलाके की ओर से स्कूल की तरफ़ जा रही थी जहां तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते हुए दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।
हादसे के बाद घटना स्थल के आस पास अफरा तफरी का माहौल हो गया स्थानीयों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है, सभी की स्थिति सामान्य है।
ये भी पढ़े ;-



















