LIVE UPDATE
जांजगीर-चांपा

जांजगीर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर भागा शातिर बंदी: लापरवाही के आरोप में प्रहरी निलंबित

धमतरी जैसी घटना की पुनरावृत्ति, पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल से हुआ फरार; पुलिस तलाश में जुटी

जांजगीर-चांपा: जांजगीर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर भागा शातिर बंदी: लापरवाही के आरोप में प्रहरी निलंबित. धमतरी में एक साल पहले हुई घटना की पुनरावृत्ति करते हुए, जांजगीर जिला अस्पताल से एक विचाराधीन बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद यह शातिर बंदी पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हुआ था। सुरक्षा में तैनात प्रहरी की लापरवाही का फायदा उठाते हुए वह हथकड़ी ढीली कर भाग निकला। इस घटना के बाद सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने बंदी की तलाश में एक टीम गठित की है, जो उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

अस्पताल में भर्ती था धोखाधड़ी का आरोपी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा में 176 किलो अवैध पटाखे जब्त, 8.56 लाख का माल बरामद
जांजगीर-चांपा में 176 किलो अवैध पटाखे जब्त, 8.56 लाख का माल बरामद
October 13, 2026
जांजगीर-चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र में खाली मकान में रखे 176 किलो अवैध पटाखे जब्त हुए। पुलिस ने एक आरोपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला जेल के जेलर के अनुसार, नवागढ़ थाना में धोखाधड़ी के मामले में आरोपी पंचराम निषाद उर्फ पंचू (37) को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल में रखा गया था। पंचराम ने हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद पेट दर्द का बहाना बनाया, जिसके बाद उसे शुक्रवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जांजगीर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर भागा शातिर बंदी

प्रहरी की लापरवाही का उठाया फायदा

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय के दौरे से पहले 4 कांग्रेस समर्थित सदस्य हाउस अरेस्ट
CM साय के दौरे से पहले 4 कांग्रेस समर्थित सदस्य हाउस अरेस्ट
October 14, 2026
जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण में CM विष्णुदेव साय के दौरे से पहले चार कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को हाउस अरेस्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार सुबह करीब 10 बजे, जब सुरक्षा में तैनात प्रहरी भुवनेश्वर पैकरा डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा लेने गया, उसी दौरान पंचराम ने ढीली हथकड़ी का फायदा उठाकर फरार हो गया। प्रहरी ने अस्पताल और उसके आसपास खोजबीन की, लेकिन बंदी का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना जिला जेलर और पुलिस को दी।जांजगीर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर भागा शातिर बंदी

पांच जिलों में 20 चोरी और धोखाधड़ी के मामले

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर मानहानि मामला: सुप्रीम कोर्ट का तत्कालीन SDM समेत 3 को नोटिस
जांजगीर मानहानि मामला: सुप्रीम कोर्ट का तत्कालीन SDM समेत 3 को नोटिस
October 15, 2026
एक करोड़ रुपए की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस जारी किया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, पंचराम निषाद मूलतः रायपुर जिले के चंदली थाना चंद्रपुर का निवासी है और बेहद शातिर अपराधी है। उसे 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। वह बिर्रा के नकटीडीह और नवागढ़ के राछाभांठा जैसे गांवों में सुनियोजित तरीके से कम दाम में छड़, सीमेंट और ईंट बेचने का लालच देकर लोगों को ठगता था। उसके खिलाफ जांजगीर जिले में 3 और दुर्ग, बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद सहित अन्य जिलों में कुल 17 जगहों पर ठगी और चोरी की वारदातें दर्ज हैं।जांजगीर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर भागा शातिर बंदी

धमतरी में भी दोहरा चुका है ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है जब पंचराम सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ है। पिछले साल 24 नवंबर को भी धमतरी की अर्जुनी जेल में बंद रहते हुए उसने पेट दर्द का बहाना बनाया था और जिला अस्पताल से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। जांजगीर में भी उसने ठीक उसी तरीके से पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती होने की योजना बनाई और भागने में कामयाब रहा।जांजगीर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर भागा शातिर बंदी

प्रहरी निलंबित, तलाश जारी

जिला जेलर डीडी टोंडेर ने बताया कि विचाराधीन बंदी के फरार होने के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सुरक्षा में तैनात प्रहरी भुवनेश्वर पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पंचराम के संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।जांजगीर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर भागा शातिर बंदी

Dr. Tarachand Chandrakar

Editor-in-Chief

डॉ. ताराचंद चंद्राकर एक प्रखर विचारक और अनुभवी पत्रकार हैं, जो 'निडर छत्तीसगढ़' के माध्यम से निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं। तथ्यों की शुद्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें डिजिटल पत्रकारिता में एक विश्वसनीय नाम बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE