LIVE UPDATE
भारत

मां की गोद से मासूम को उठाकर भाग रहा था युवक, पकड़े जाने पर बच्ची को पटककर मार दिया

NCG NEWS DESK शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन के बाहर मां की गोद से मासूम बच्ची को उठाकर एक युवक भागने लगा। बच्ची लेकर युवक को भागता देख वहां मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया।

पकड़े जाने के डर से चोर ने बच्ची को फर्श पर पटक दिया, जिससे बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई। इसके बाद बच्ची की मां उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जीआरपी के एसएचओ रेहान ने बताया कि हरदोई के पिहानी निवासी वैशाली रेलवे स्टेशन पर थी। वह रेलवे परिसर के बाहर अपनी बच्ची के साथ थी। इसी दौरान एक युवक उनकी आठ माह की बेटी को उठाकर भागने लगा। उसकी मां ने शोर मचाया।

अचानक पीछे दौड़ती भीड़ देखकर आरोपी ने बच्ची को पटक दिया। सिर के बल गिरने से बच्ची घायल हो गई। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक को हिरासत में लिया गया है।

बताया जाता है कि युवक कुछ सनकी टाइप का है। अभी इस मामले में पूछताछ हो रही है। इधर, बच्ची की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की मां ने बताया कि वह लेटी हुई थी, तभी आरोपी युवक बच्ची को उठाकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने बच्ची के पैर पकड़कर जमीन पर पटक दिया।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE