ओडिशा से पुलिस ने दबोचा, रिमांड पर भेजे गए
रायगढ़, छत्तीसगढ़: जूटमिल पुलिस ने वर्ष 2021 से फरार चल रहे अमानत में खयानत और धोखाधड़ी के आरोपी दंपति को ओडिशा के सुंदरगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपी रश्मि रंजन साहू और उनकी पत्नी विष्णु प्रिया राय को पकड़कर रायगढ़ लाया गया। पूछताछ के बाद दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। अमानत में खयानत करने वाले फरार दंपति गिरफ्तार
मामले की शुरुआत
2021 में अपैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की एचआर मैनेजर अंजनी पटेल ने जूटमिल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल के पूर्व मैनेजर रश्मि रंजन साहू और उनकी पत्नी, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट विष्णु प्रिया, बिना सूचना दिए हॉस्पिटल छोड़कर फरार हो गए थे।
जांच में खुलासा हुआ कि इन दोनों ने अपने प्रभार में रहे लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब कर दिए। इसके अलावा, हॉस्पिटल के आधिकारिक ईमेल का दुरुपयोग करते हुए इंश्योरेंस कंपनी से अवैध लाभ उठाया, जिससे हॉस्पिटल को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। अमानत में खयानत करने वाले फरार दंपति गिरफ्तार
साइबर सेल की मदद से गिरफ्तारी
लंबे समय से फरार इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने साइबर सेल की मदद ली। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों का पता लगाया गया और ओडिशा के सुंदरगढ़ में छापा मारकर उन्हें हिरासत में लिया गया।
आरोपियों ने किया जुर्म कबूल
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अपराध कबूल कर लिए। उनके पास से एक लैपटॉप बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रश्मि रंजन साहू (उम्र 35) और उनकी पत्नी विष्णु प्रिया राय (उम्र 34) के रूप में हुई। दोनों का स्थायी पता हल्दिया निश्चिंता कोइली थाना भद्रेश्वर, जिला कटक, ओडिशा है। अमानत में खयानत करने वाले फरार दंपति गिरफ्तार
अदालत में पेशी
दोनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (अमानत में खयानत) के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अमानत में खयानत करने वाले फरार दंपति गिरफ्तार