ACCIDENT; ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी 2 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

NCG NEWS DESK BHOPAL :-
मध्य प्रदेश हादसों का शहर बनता ही जा रहा है। आए दिन हो रहे भीषण सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में सड़क दुर्घटना की ताजा खबर राजधानी भोपाल से सामने आई है। जहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों से भारी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसकी वजह से हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, तो वही 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इधर, मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जैसे तैसे बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग कायम कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
बता दें कि ये घटना बैरसिया थाना क्षेत्र की है
बता दें कि ये घटना बैरसिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 30 से 35 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गोड़ियां सनखेड़ा गांव से विवाह समारोह में शामिल होने भैसोन्दा गांव जा रहे थे। इस दौरान कचनारिया गांव के पास अचानक गाड़ी पलट गई। जिसकी वजह से घटना में दो लोगों की मौत हो गई, तो वही 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमे से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी
इधर, हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। वहीं ट्रॉली के नीचे बुरी तरफ से दबे हुए शवों को भी बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण ये हादसा हुआ है. वहीं मृतकों के नाम केसरभाई उम्र 60 और चतर बाई उम्र 35 वर्ष है। फिलहाल बैरसिया पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़े :-



















