होली पर DJ और मुखौटे पर पूरी तरह प्रतिबंध, तेज रफ्तार वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई

रायपुर प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
रायपुर: आगामी होली और रमजान के मद्देनजर प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिकों ने भाग लिया और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। होली पर DJ और मुखौटे पर पूरी तरह प्रतिबंध, तेज रफ्तार वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई
क्या रहेगा प्रतिबंधित?
? DJ बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
? मुखौटे लगाकर घूमने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
? तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
? होलिका दहन का कार्य निर्धारित स्थान और समय पर ही किया जाएगा।
? पेंट, कीचड़, वार्निश जैसे हानिकारक तत्वों के प्रयोग पर प्रतिबंध। होली पर DJ और मुखौटे पर पूरी तरह प्रतिबंध, तेज रफ्तार वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई
शराब और हुड़दंग पर प्रशासन की सख्ती
– प्रशासन ने साफ किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
– अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूर्ण रोक रहेगी।
– तेज रफ्तार और तीन सवारी वाहन चालकों की पहचान कर जुर्माना लगाया जाएगा।
– खुले वाहनों में समूह बनाकर हुड़दंग करने वालों की निगरानी होगी।
प्रशासन की अपील
? सभी नागरिक भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं।
? सड़क किनारे होलिका दहन की अनुमति होगी, बाद में रेत डालने की व्यवस्था की जाएगी।
? ध्वनि विस्तारक यंत्र रात 10 बजे के बाद प्रतिबंधित रहेगा।
? धार्मिक स्थलों के पास रंग और गुलाल डालने की अनुमति नहीं होगी। होली पर DJ और मुखौटे पर पूरी तरह प्रतिबंध, तेज रफ्तार वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई









