LIVE UPDATE
बॉलीवुड

एक्टर संजय दत्त कांग्रेस के टिकट पर लड़ने जा रहे लोकसभा चुनाव! अभिनेता ने खुद किया खुलासा

NCG NEWS DESK  Mumbai :-

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले है। ऐसी खबरें लगातार सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि, वह हरियाणा से चुनाव मैदान में उतर सकते है। जिसपर अब खुद संजू बाबा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बाबा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर सभी को चौका दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आपको बता दें कि संजय दत्त का हरियाणा से खास कनेक्शन है। उनका एन्सेस्ट्रल होम हरियाणा के यमुनानगर में है। इसके आलावा उनके पिता और दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त सांसद और मंत्री रह चुके है। संजय दत्त खुद 2009 में भी समाजवादी पार्टी का हिस्सा थे। हालांकि बाद में उन्होंने जनरल सेक्रेटरी के पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में अब खबर है कि वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे है।

 

इन खबरों की सच्चाई क्या है, खुद संजय दत्त ने खुलासा कर दिया है। सोमवार दोपहर राजनीति में आने की अफवाहों पर सफाई दी है। संजय दत्त लिखा, ‘मैं राजनीति में शामिल होने के बारे में सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता तो इसके बारें में सबसे पहले घोषणा करने वाला व्यक्ति में खुद होता। कृपया अफवाहों से बचें।’

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE