धमतरी में ‘OCENO’ पानी पाउच की बिक्री पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: 150 बोरियां जप्त, निर्माण में नियमों की अनदेखी

धमतरी: धमतरी में ‘OCENO’ पानी पाउच की बिक्री पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: 150 बोरियां जप्त, निर्माण में नियमों की अनदेखी, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों और नियम विरुद्ध काम करने वाले व्यापारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ‘OCENO’ ब्रांड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (पानी पाउच) के विक्रय, वितरण और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
छापेमारी में 400 पैकेट जप्त, नियमों की उड़ी धज्जियां
धमतरी में ‘OCENO’खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शीतला प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज (M/S S.K.S. Industries, गुरुर, जिला बालोद) द्वारा निर्मित ‘OCENO’ ब्रांड के ठिकानों पर दबिश दी। निरीक्षण के दौरान मौके से 400 पैकेट (लगभग 150 बोरी) पानी पाउच जप्त किए गए।
जांच में यह पाया गया कि पानी के इन पाउचों पर न तो बैच नंबर दर्ज था और न ही विनिर्माण (Manufacturing) या ‘बेस्ट बिफोर’ (Best Before) तिथि अंकित की गई थी। यह सीधे तौर पर खाद्य सुरक्षा और मानक (लेबलिंग एवं डिस्प्ले) विनियम 2020 का उल्लंघन है।
बिना लाइसेंस धड़ल्ले से हो रही थी सप्लाई
धमतरी में ‘OCENO’जांच में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि संबंधित निर्माता फर्म के पास पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के निर्माण के लिए आवश्यक कानूनी लाइसेंस और पंजीकरण (License/Registration) भी उपलब्ध नहीं थे। बिना किसी वैध अनुमति के धमतरी जिले में बड़े पैमाने पर इन पाउचों की सप्लाई की जा रही थी, जो सीधे तौर पर नागरिकों की सेहत के लिए बड़ा खतरा है।
खाद्य व्यापारियों को सख्त निर्देश: तुरंत हटाएं स्टॉक
धमतरी में ‘OCENO’इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार यादव ने जिले के समस्त खाद्य व्यवसायियों और विक्रेताओं के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं:
स्टॉक हटाएं: यदि किसी भी संस्थान या दुकान के परिसर में ‘OCENO’ ब्रांड का स्टॉक उपलब्ध है, तो उसे तत्काल प्रभाव से विक्रय से हटा दें।
उत्पाद रिकाल (Recall): विक्रेता तुरंत विनिर्माता फर्म से संपर्क करें और बाजार में मौजूद स्टॉक को वापस (Recall) मंगवाने की प्रक्रिया शुरू करें।
विभाग को दें सूचना: की गई कार्रवाई और हटाए गए स्टॉक की जानकारी तुरंत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, धमतरी को उपलब्ध कराएं।
जनहित में जारी चेतावनी
धमतरी में ‘OCENO’प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी इस तरह की जांच जारी रहेगी। यदि कोई भी कारोबारी बिना लाइसेंस या मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे पैकेट बंद पानी या खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट और लाइसेंस नंबर की जांच अवश्य करें।



















