
कलेक्टर ने लू से बचाव के लिए की अपील, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
धमतरी- गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इसे देखते हुए कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा ने लू से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भीषण गर्मी से बचाव: लू से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
लू के लक्षण: पहचानें और सतर्क रहें
✅ सिर में तेज दर्द और भारीपन
✅ तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना
✅ चक्कर और उल्टी आना
✅ शरीर में कमजोरी और दर्द
✅ शरीर का तापमान अधिक लेकिन पसीना न आना
✅ अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना
✅ भूख न लगना और बेहोशी भीषण गर्मी से बचाव: लू से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
लू से बचाव के लिए करें ये उपाय
? पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं (प्यास न लगे तब भी)
☀️ धूप में बाहर जाने से बचें, आवश्यक हो तो सिर और कान ढकें
? हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें
? शरीर को हाइड्रेटेड रखें, ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी, छाछ पिएं
? अत्यधिक गर्मी में घर पर रहें, ज्यादा देर तक धूप में न रहें भीषण गर्मी से बचाव: लू से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
लू लगने पर प्राथमिक उपचार
❄️ पीड़ित के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें
? कच्चे आम का पना, जलजीरा, शीतल पेय दें
? पीड़ित को पंखे के नीचे लेटाएं, शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करें
? तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले जाएं
? ओआरएस घोल के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन या ए.एन.एम. से संपर्क करें भीषण गर्मी से बचाव: लू से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
क्या न करें?
– धूप में नंगे पांव बाहर न जाएं
– गर्मी के समय दोपहर में खाना पकाने से बचें
– अधिक प्रोटीन युक्त भोजन न करें
– शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय न पिएं, ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं
गर्मी में खुद को सुरक्षित रखें और लू से बचाव के लिए सतर्क रहें! भीषण गर्मी से बचाव: लू से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय



















