LIVE UPDATE
भारत

अमन साहू एनकाउंटर के बाद पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, तीन शूटर गिरफ्तार, 30 पर एफआईआर

पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गों पर शिकंजा

रांची। झारखंड पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद उसके गैंग के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। राज्य के डीजीपी के निर्देश पर 30 गुर्गों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, और कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है। अमन साहू एनकाउंटर के बाद पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, तीन शूटर गिरफ्तार, 30 पर एफआईआर

तीन शूटर गिरफ्तार, कई इलाकों में रेड जारी

7 मार्च को रांची के बरियातू इलाके में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर दिनदहाड़े हुए हमले के बाद पुलिस ने गैंग पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार को रांची पुलिस ने गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान –

अजय सिंह (रांची, सिकिदिरी) – 14 आपराधिक मामले दर्ज
समीर बागची उर्फ कल्लू बंगाली (रांची, रातू) – 6 से ज्यादा केस
वसीम अंसारी (मांडर) – 4 आपराधिक मामले

➡️ तीनों शूटर रांची और हजारीबाग के कोयला खनन क्षेत्रों में आतंक मचाने और फायरिंग की वारदातों में शामिल थे। अमन साहू एनकाउंटर के बाद पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, तीन शूटर गिरफ्तार, 30 पर एफआईआर

पुलिस को मिले हथियार और गोला-बारूद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीनों अपराधियों के पास से –
पिस्टल
देसी कट्टा
कई मैगजीन बरामद किए हैं।

गैंग का सफाया करने के लिए ऑपरेशन जारी

रांची पुलिस इन शूटरों से कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर हुए हमले समेत अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तारी के बाद भी गैंग की धमकी जारी!
अमन साहू गैंग के शूटरों की गिरफ्तारी के बावजूद मयंक सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि अब गिरोह का संचालन वह और अमन सिंह करेंगे

मयंक सिंह का दावा – अमन साहू का हुआ फर्जी एनकाउंटर
पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने अमन साहू को फर्जी एनकाउंटर में मारा। पुलिस अब मयंक सिंह समेत अन्य गुर्गों की तलाश में जुटी है। अमन साहू एनकाउंटर के बाद पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, तीन शूटर गिरफ्तार, 30 पर एफआईआर

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE