धर्मेंद्र के बाद अब प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती, दामाद ने बताया स्वास्थ्य अपडेट
इन्फेक्शन के कारण हुए एडमिट, हालत स्थिर और सुधार जारी

मुंबई: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को वायरल इन्फेक्शन और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार (8 नवंबर) को उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया, जहां वह पिछले तीन दिनों से मेडिकल निगरानी में हैं।
अभिनेता के दामाद, विकास भल्ला ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि प्रेम चोपड़ा की तबीयत में अब सुधार है और उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। विकास भल्ला के अनुसार, उन्हें एहतियाती जांच के लिए भर्ती कराया गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।धर्मेंद्र के बाद अब प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती, दामाद ने बताया स्वास्थ्य अपडेट
डॉक्टर ने दी जानकारी:
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया को बताया कि प्रेम चोपड़ा को फेफड़े में समस्या और वायरल इन्फेक्शन हुआ था। डॉ. पारकर ने कहा, “प्रेम चोपड़ा को दो दिन पहले लीलावती अस्पताल में उनके फैमिली कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले की देखरेख में भर्ती किया गया है। उन्हें हार्ट की समस्या के साथ वायरल और फेफड़ों का इन्फेक्शन भी हुआ है। वे आईसीयू में नहीं हैं, बल्कि सामान्य वार्ड में हैं और उनकी हालत स्थिर है।धर्मेंद्र के बाद अब प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती, दामाद ने बताया स्वास्थ्य अपडेट
प्रेम चोपड़ा का शानदार करियर:
प्रेम चोपड़ा भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें खासकर उनके यादगार खलनायक किरदारों के लिए जाना जाता है। उनका फिल्मी करियर पंजाबी सिनेमा से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘चौधरी कर्णैल सिंह’ (1960) से अभिनय की शुरुआत की। हिंदी फिल्मों में उन्होंने ‘शहीद’ (1965) से पहचान बनाई, लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता खतरनाक विलेन की भूमिकाओं से मिली।धर्मेंद्र के बाद अब प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती, दामाद ने बताया स्वास्थ्य अपडेट
अपने छह दशक से भी लंबे करियर में प्रेम चोपड़ा ने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने ‘दो रास्ते’ (1969), ‘कटी पतंग’ (1970), ‘दो अंजाने’ (1976), ‘दोस्ताना’ (1980) और ‘क्रांति’ (1981) जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। उनकी जोड़ी सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ भी काफी लोकप्रिय रही, दोनों ने मिलकर 19 फिल्मों में काम किया जिनमें से ज्यादातर सफल रहीं।धर्मेंद्र के बाद अब प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती, दामाद ने बताया स्वास्थ्य अपडेट
`



















