
अंबिकापुर: नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दफनाया शव, 3 महीने बाद मिला कंकाल. सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय एक किशोरी, जो अंबिकापुर के पटपरिया इलाके में किराए के मकान में रहकर काम करती थी, 3 महीने पहले रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। परिजनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच प्रेम-प्रसंग के एंगल से की और आखिरकार एक नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने और शव को नाले में दफनाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने बतौली के चिरंगा नाले के पास से किशोरी का कंकाल बरामद किया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रेम कहानी का दुखद अंत
मृतका का परिचय लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम ससौली निवासी एक नाबालिग लड़के से हुआ था। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी और लड़का अक्सर किशोरी के किराए के कमरे में आता-जाता था। 3 अगस्त को जब किशोरी की सहेली गांव गई हुई थी, तब नाबालिग प्रेमी उससे मिलने आया। इस दौरान किशोरी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, जिस पर लड़के ने दोनों के नाबालिग होने का हवाला देते हुए इनकार कर दिया।नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दफनाया शव
सुनियोजित हत्या का खुलासा
विवाद शांत होने के बाद किशोर किशोरी को अपनी बाइक पर बैठाकर घुमाने ले गया। दोनों बतौली थाना क्षेत्र के बुढ़ाआमा पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे। यहां से लौटते समय, रास्ते में किशोर ने किशोरी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को बतौली थाना क्षेत्र के चिरंगा जंगल में नाले के पास दो चट्टानों के बीच फेंककर दफना दिया और अपने गांव लौट गया।नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दफनाया शव
गुमशुदगी की रिपोर्ट और पुलिस की छानबीन
4 अगस्त को परिजनों को किशोरी के गायब होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। कहीं भी न मिलने पर उन्होंने 10 सितंबर को गांधीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और प्रेम-प्रसंग के एंगल पर ध्यान केंद्रित किया।नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दफनाया शव
मोबाइल सिम से खुला राज
पुलिस ने किशोरी के बंद मोबाइल को ट्रेस पर लगा रखा था। इसी बीच, नाबालिग प्रेमी ने किशोरी के मोबाइल में दूसरा सिम लगाया, जिसकी जानकारी पुलिस को मिल गई। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली और शव को दफनाने का स्थान भी बताया।नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दफनाया शव
मौके से मिला कंकाल और कपड़े


आज पुलिस अपचारी बालक को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। चिरंगा नाले के पास, दो चट्टानों के बीच से किशोरी का कंकाल और उसके कपड़े बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सबूतों को जब्त कर लिया है। किशोरी का कंकाल मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने एक बार फिर प्रेम-प्रसंग में होने वाली त्रासदियों को उजागर कर दिया है।नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दफनाया शव



















