LIVE UPDATE
भारत

युवक की हत्या कर आंखें और किडनी निकाली, भीड़ ने कर दिया आरोपी का ऐसा हाल

NCG NEWS DESK बोकारो : बोकारो में युवक अनुस्वार उरांव की बेरहमी से हत्या के बाद बवाल मच गया है। मृतक 5 अगस्त से लापता था। रविवार को उसका शव बरामद किया गया। उसकी आंखें और किडनी निकाल ली गई थीं। अनुस्वार उरांव की उम्र 18 साल थी। इस हत्याकांड पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हत्या के आरोपी को घर से निकाला और पेड़ से बांधकर जमकर पीटा।

अनुस्वार उरांव रेलवे स्टेशन के समीप कुर्मीडीह केबिन टोले का रहने वाला था। रविवार को बालीडीह पुलिस ने कोराडीह और वसुधा इंडस्ट्रीज के बीच, तालाब के किनारे से युवक का शव बरामद किया। 5 अगस्त की रात मृतक के टोले में रहने वाला राजमिस्त्री श्रवण दास उसे काम दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। जब श्रवण से युवक के परिजन उसके बारे में पूछते तो वह कहता कि एक-दो दिन में आ जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस बीच रविवार सुबह युवक का शव मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा। लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी श्रवण दास को घर से निकाला और पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। अधमरा होने पर भीड़ ने उसे छोड़ा। वहीं, बीच-बचाव करने आई पुलिस पर भी पथराव किया। जिले के एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि युवक की हत्या कर अंग तस्करी के आरोप लगे हैं। अंग तस्करी के एंगल की भी जांच होगी।

उन्होंने मामले की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराकर दोषी को सजा दिलाने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि श्रवण दास का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। मानव अंग की तस्करी के मामले में उसे चाईबासा में पकड़ा गया था। ओडिशा की जेल में भी वह बंद रहा था। मामले में चास के एसडीओ ने कहा कि आरोपों का सत्यापन कराया जा रहा है। मेडिकल टीम शव का पोस्टमार्टम कर रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE