LIVE UPDATE
भारत

जवान ने छह साथियों को गोली मारने के बाद खुद भी किया आत्महत्या

NCG NEWS DESK Manipur :-

भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर के चंदेल जिले में बुधवार को असम राइफल्स एक सैनिक ने कम से कम छह साथी जवानों को घायल करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इम्फाल में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी, जिसमें से छह घायल हो गए। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। बाद में उसकी मौत हो गई। सभी घायलों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना बुधवार तड़के भारत-म्यांमार सीमा पर चंदेल जिले के सुदूर साजिक तम्पाक इलाके में हुई। इस बीच, मणिपुर पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष के मद्देनजर, किसी भी संभावित अफवाहों को दूर करने और किसी भी अटकल से बचने के लिए घटना का विवरण पारदर्शी रूप से साझा करना महत्वपूर्ण है।

बयान में कहा गया है, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, इस तथ्य को देखते हुए कि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”

इसमें कहा गया है कि असम राइफल्स की सभी बटालियनों में मिश्रित वर्ग संरचना है, जिसमें मणिपुर के विभिन्न समुदायों के लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा, “मणिपुर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए समाज के ध्रुवीकरण के बावजूद सभी कर्मी एक साथ रह रहे हैं और काम कर रहे हैं।”

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE