कांग्रेस की हार पर मंत्री अमरजीत भगत ने मुंडवाया मूंछ,पूरा किया अपना वादा

NCG NEWS DESK RAIPUR ;-
भूपेश सरकार में मंत्री रहे अमरजीत भगत ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर बयान दिया था कि अगर कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे। बीजेपी के जीत के बाद भाजपा नेता लगातार उन्हें मूंछ मुड़वाने की बात याद दिला रहे हैं। इस बीच आज अमरजीत भगत ने मूंछ पर कैंची चलवाते हुए कहा कि अपनी मूंछ कटवाने वाले बयान पर कायम हूं। प्रधानमंत्री मोदी को पहले अपना वादा पूरा करना चाहिए।
भगत ने कहा कि पीएम मोदी ने नोटबंदी के दौरान कहा था कि 50 दिन में अगर मेरा निर्णय गलत हो गया तो मुझे किसी भी चौराहे पर लटका देना। मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं। इससे पहले की भाजपा के नेता इस पर कुछ कहें। मंत्री ने कहा कि सरकार नहीं बनने का दुख है। जनता के चूक कर दिया, यहां के कृषि की अर्थव्यवस्था जो यही से बढ़ रही वो अब पीछे जा रही है।
ये भी पढ़े :-
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की उपसचिव पिछले 1 साल से जेल में बंद सौम्या चौरसिया को कोर्ट राहत मिलती है या उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का मुख्य कारण , पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की घोर अनदेखी
- TMC सांसद महुआ मोइत्रा लोकसभा से निष्कासित, कैश फॉर क्वेरी मामले में हुई कार्रवाई



















