राजस्थान

दूदू कांड: प्रेमी के बाद अब प्रेमिका ने भी तोड़ा दम, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया था जोड़ा

पुरानी रंजिश और प्रेम-प्रसंग के चलते परिजनों ने ही दिया था खौफनाक घटना को अंजाम, हत्या का मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार।

जयपुर/दूदू: दूदू कांड: प्रेमी के बाद अब प्रेमिका ने भी तोड़ा दम, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया था जोड़ा. राजस्थान के दूदू जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना का अंत बेहद दुखद रहा। मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बाड़ोलाव गांव में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाए गए प्रेमी जोड़े में से युवती सोनी गुर्जर ने भी मंगलवार देर रात जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद सोनी की मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इससे ठीक एक दिन पहले, सोमवार रात को गंभीर रूप से झुलसे प्रेमी कैलाश गुर्जर (25) की इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। इस दोहरी मौत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धाराओं में बदलाव किया है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।दूदू कांड: प्रेमी के बाद अब प्रेमिका ने भी तोड़ा दम

खौफनाक मंजर: रात के अंधेरे में लगाई आग
यह दिल दहला देने वाली वारदात शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, कैलाश गुर्जर अपने खेत पर बने मचान पर मौजूद था, जहां विधवा सोनी गुर्जर उससे मिलने पहुंची थी। इसी दौरान सोनी के रिश्तेदार—चाचा ससुर बिरदी चंद और जेठ गणेश—ने दोनों को साथ देख लिया।दूदू कांड: प्रेमी के बाद अब प्रेमिका ने भी तोड़ा दम

आरोप है कि रंजिश और गुस्से में आरोपियों ने दोनों को वहां घेरा और उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग इतनी भयानक थी कि दोनों बुरी तरह झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और उन्हें दूदू अस्पताल पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर किया गया था।दूदू कांड: प्रेमी के बाद अब प्रेमिका ने भी तोड़ा दम

रंजिश की आग: एक साल पुरानी दुश्मनी बनी वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मामला सिर्फ ‘अवैध संबंधों’ तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके पीछे दो परिवारों की पुरानी दुश्मनी भी थी। पुलिस के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले सोनी के परिवार के एक सदस्य और कैलाश के परिवार की एक लड़की ने प्रेम विवाह किया था। इस शादी के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच तनातनी चल रही थी। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने प्रेम-प्रसंग को ढाल बनाकर पुरानी रंजिश का बदला लिया है।दूदू कांड: प्रेमी के बाद अब प्रेमिका ने भी तोड़ा दम

दोनों की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज
दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा और डीएसपी दीपक खंडेलवाल के नेतृत्व में पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी बिरदी चंद और गणेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया था। शुरुआत में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन प्रेमी युगल की मौत के बाद अब इसे हत्या (धारा 302) में बदल दिया गया है।दूदू कांड: प्रेमी के बाद अब प्रेमिका ने भी तोड़ा दम

जांच अधिकारियों के मुताबिक, मरने से पहले दोनों पीड़ितों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज (Dying Declaration) करवाए गए थे, जो अब आरोपियों को सजा दिलाने में सबसे अहम सबूत साबित होंगे।दूदू कांड: प्रेमी के बाद अब प्रेमिका ने भी तोड़ा दम

गांव में मातम और दहशत
प्रेमी-प्रेमिका की दर्दनाक मौत से बाड़ोलाव गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी अमानवीय क्रूरता पहले कभी नहीं देखी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अगर इस साजिश में कोई और भी शामिल है, तो उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाए।दूदू कांड: प्रेमी के बाद अब प्रेमिका ने भी तोड़ा दम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज