LIVE UPDATE
भारत

 दुष्कर्म के बाद नाबालिग को किया न्यूड, घसीटते हुए सड़क पर घुमाया

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भी मणिपुर जैसी घटना सामने आई है। यहां के एक थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद एक किशोरी को निर्वस्त्र करके मारपीट का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम जाल में फंसाने का आरोप

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र का है। किशोरी के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि इलाके के एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को अपने झांसे में फंसा लिया। उसे निकाह का वादा करके दुष्कर्म किया। आरोप है कि हाल ही में आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोरी को पकड़ लिया।

गिड़गिड़ाती रही किशोरी

आरोपी किशोरी को अपने साथ एक खेत में ले गए। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि सभी आरोपियों ने किशोरी को निर्वस्त्र करके उसके साथ मारपीट की। उसे पीटते हुए खेत से सड़क तक लेकर आए। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में किशोरी गिड़गिड़ाती रही। भैया… भैया… कहते हुए अपने कपड़े मांगती रही, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। किसी तरह से किशोरी अपने घर पहुंची।

चार के खिलाफ केस, तीन को जेल

इस प्रकरण के बारे में मेरठ के एसपी देहात ने बताया कि थाना किठौर पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। अब किशोरी को कोर्ट में पेश करते हुए बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जाएगी। एसपी ग्रामीण ने बकाया कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

मणिपुर का वीडियो आया था सोशल मीडिया पर

बता दें कि कुछ दिन पहले हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था। साथ ही उनके साथ दरिंदगी भी की गई थी। मामला इतना बढ़ा था कि देश की संसद तक में हंगामा हुआ था।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE