LIVE UPDATE
भारत

मतदान करने के बाद कंगना रनौत ने लोगों से की वोट डालने की अपील

NCG NEWS DESK  :-

हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार व एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सरकाघाट के भांबला में मतदान किया। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के त्योहार में हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर कीं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहली तस्वीर में वह अपना वोट डालती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह उंगली पर लगी वोटिंग इंक को दिखा रही हैं।

वोट डालने के बाद कंगना ने कहा, “मैंने अभी अपना वोट डाला है। मैं लोगों से लोकतंत्र के त्योहार में हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करना चाहती हूं।” एक्ट्रेस ने कहा कि यह किसी त्यौहार जैसा लग रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंगना ने कहा, “हमें वोट देने का अधिकार मिले, इसके लिए बहुत से लोगों को अपना खून बहाना पड़ा, इसलिए इस अधिकार का इस्तेमाल करें।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मंडी के लोग मुझे अपना आशीर्वाद देंगे और हम राज्य की सभी चारों सीटें जीतेंगे।”

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि कंगना रनौत मंडी सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने कांग्रेस नेता व राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह टक्कर देने के लिए खड़े हैं। वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं, जो 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा, उनकी मां प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

कंगना की रैलियों में जिस तरह का लोगों का समर्थन देखने को मिला, उसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंडी लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर होगी। कंगना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने प्रचार किया।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडी में प्रचार किया तो कहा था कि हिमाचल की बेटी कंगना रनौत में मीराबाई की भक्ति, महारानी पद्मिनी का तेज और विरोधियों से जूझने के लिए महारानी लक्ष्मी बाई की तरह शौर्य और वीरांगना का भाव है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE