LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़रायपुर

उद्यानिकी विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती पर रोक, कृषि मंत्री नेताम ने बनाई जांच कमेटी

NCG NEWS DESK RAIPUR ;-

छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी उद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा (पाटन) में 35 पदों पर सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भर्ती प्रक्रिया को रोकने निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने तीन सदस्यीय समिति गठित कर सात दिनों के भीतर जांच पूरा करने को कहा है। बता दें पाटन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में आता है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बता दें कि कांग्रेस की सरकार में यहां भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। बताया जाता है कि भर्ती की प्रक्रिया में मनमानी तरीके से दोषपूर्ण और नियम विरूद्ध प्रक्रिया की जा रही थी। इतना ही नहीं, भर्ती के लिए गठित प्रबंध मंडल में भी अनियमितता की शिकायत छात्र-छात्राओं ने कृषि मंत्री से की थी। प्रबंध मंडल में नामांकित व्यक्ति और विशेषज्ञ विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुरूप नहीं थे। मामले को संज्ञान लेते हुए मंत्री ने नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित कर दी है।

यूजीसी गाइड लाइन की अनदेखी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की गाइड लाइन के अनुसार पीएचडी और नेट की परीक्षा के लिए पृथक-पृथक अंक देना था, जो कि नहीं किया गया था। इस कारण बड़ी संख्या में पीएचडी उम्मीदवार उपलब्ध होते हुए भी गैर पीएचडीधारी अभ्यर्थियों का चयन और नियुक्ति की गई थी।

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय की चयन समिति में कुलसचिव द्वारा साक्षात्कार के अंक दिए गए थे, परंतु कुछ अभ्यर्थियों के चयन में कुलसचिव को अंक देने से रोक दिया गया था। बता दें कि वर्तमान में कुलसचिव डा. आरएल खरे और कुलपति डा. आरएस कुरील हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE