LIVE UPDATE
रायपुर

विधानसभा में गूंजा लंबित राजस्व प्रकरणों का मुद्दा, अजय चंद्राकर ने भुईया पोर्टल को बताया ‘भगवान भरोसे’

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को राज्य में लंबित राजस्व प्रकरणों का मुद्दा गरमाया। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए ‘भुईया पोर्टल’ को भगवान भरोसे बताया। इस दौरान स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए विभागीय मंत्री टंकराम वर्मा को निर्देश दिया कि राजस्व प्रकरणों की स्थिति को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। विधानसभा में गूंजा लंबित राजस्व प्रकरणों का मुद्दा, अजय चंद्राकर ने भुईया पोर्टल को बताया ‘भगवान भरोसे’

भुईया पोर्टल पर उठे सवाल

विधानसभा में अजय चंद्राकर, उमेश पटेल और शकुंतला पोर्ते ने राजस्व मामलों में देरी और पोर्टल की गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए। अजय चंद्राकर ने कहा कि “भुईया पोर्टल किसानों को परेशान करने के लिए बनाया गया है” क्योंकि इसमें 35% डेटा गलत एंट्री किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि भू-अभिलेख में सुधार का अधिकार तहसीलदार और एसडीएम को दिया गया है और कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अपनी जमीन की जानकारी देख सकता है। उन्होंने बताया कि राज्य में 1,49,479 राजस्व प्रकरण लंबित हैं। विधानसभा में गूंजा लंबित राजस्व प्रकरणों का मुद्दा, अजय चंद्राकर ने भुईया पोर्टल को बताया ‘भगवान भरोसे’

लोक सेवा गारंटी अधिनियम का पालन नहीं?

अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग लोक सेवा गारंटी अधिनियम का पालन नहीं कर रहा और पूछा कि अब तक कितने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि बजट सत्र के बाद ‘राजस्व पखवाड़ा’ का आयोजन किया जाएगा, जहां लंबित प्रकरणों की सुनवाई होगी।

भुईया पोर्टल में त्रुटि सुधारने की मांग

अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया कि भुईया पोर्टल में गलतियों को कौन ठीक करेगा? इस पर मंत्री ने बताया कि एनआईसी (NIC) पोर्टल का संचालन करता है और त्रुटि सुधार के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है

लेकिन भाजपा विधायक चंद्राकर ने कहा कि त्रुटि सुधारने की समयसीमा 7 दिन है, फिर भी सुधार नहीं हो रहा। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा – “क्या भुईया पोर्टल भगवान भरोसे चल रहा है?” विधानसभा में गूंजा लंबित राजस्व प्रकरणों का मुद्दा, अजय चंद्राकर ने भुईया पोर्टल को बताया ‘भगवान भरोसे’

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल का आरोप

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने भी किसानों की अपील पर कार्रवाई न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक साल से ज्यादा समय से किसानों की अपील लंबित है। अकलतरा में एक व्यक्ति तहसील कार्यालय के चक्कर काटकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। विधानसभा में गूंजा लंबित राजस्व प्रकरणों का मुद्दा, अजय चंद्राकर ने भुईया पोर्टल को बताया ‘भगवान भरोसे’

स्पीकर का सख्त रुख

डॉ. रमन सिंह ने लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए विभाग को कार्ययोजना बनाकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इस पर मंत्री टंकराम वर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा में गूंजा लंबित राजस्व प्रकरणों का मुद्दा, अजय चंद्राकर ने भुईया पोर्टल को बताया ‘भगवान भरोसे’

भाजपा का सरकार पर हमला

अजय चंद्राकर ने कहा कि राजस्व मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है और भुईया पोर्टल की गलतियां 3-4 महीने तक नहीं सुधारी जातीं। उन्होंने एनआईसी से मिलकर ऑनलाइन गड़बड़ियों को ठीक कराने की मांग की। विधानसभा में गूंजा लंबित राजस्व प्रकरणों का मुद्दा, अजय चंद्राकर ने भुईया पोर्टल को बताया ‘भगवान भरोसे’

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE