LIVE UPDATE
बॉलीवुडभारत

अक्षय कुमार को कचौरी खरीदना पड़ा महंगा, फिल्म ओह माय गॉड 2 के मेकर्स को नोटिस जारी

NCG NEWS DESK उज्जैन -अक्षय कुमार अभिनीत नई फिल्म ओह माय गॉड 2 विवादों में घिर गई है। इस फिल्म को बनाने वालों को नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस महाकाल मंदिर के पुजारियों ने भेजा है। नोटिस के मुताबिक फिल्म में भगवान शिव का रूप गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्हें बाजार में दुकान से कचोरी खरीदते दिखाया गया है। यह भगवान शिव के श्रद्धालुओं को आहत करता है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है। यानी इसे 18 साल से कम आयु के लोग नहीं देख पाएंगे। इस पर महाकाल मंदिर के पुजारियों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस फिल्म में अश्लील सीन हैं। महाकाल मंदिर के साथ इस तरह के दृश्य स्वीकार्य नहीं हैं। ‘ओह माय गॉड 2’ 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओह माय गॉड’ का सीक्वल है।

महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी महेश शर्मा द्वारा यह नोटिस फिल्म निर्देशक अमित राय, निर्माता विपुल शाह और चंद्रप्रकाश द्विवेदी, एक्टर अक्षय कुमार के अलावा सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी को भेजा गया है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ की ओर से हाईकोर्ट के वकील अभिलाष व्यास ने यह नोटिस 7 अगस्त को भेजा है। इसमें कहा गया है कि लेटर मिलने के 24 घंटे के अंदर अपमानजनक दृश्यों को हटाया जाए। सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा न करने की पर फिल्म के सर्टिफिकेट को रद्द करने के लिए अपील की जाएगी। निर्देशक उमेश शुक्ला की इस फिल्म में अक्षय भगवान कृष्ण बने नजर आए थे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इसमें उनके साथ परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 200 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘ओह माय गॉड 2’ 11 अगस्त को आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ से होने वाली है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE