हादसे की चपेट में आए कई श्रमिक, घायलों को किया गया रायपुर रिफर
Altrateck Cement Plant Hirmi Blast : अल्ट्राटेक सीमेंट हिरमी में सिलेंडर ब्लास्ट से तीन मजदूरों की मौके पर मौत,कई मजदूर घायल
Altrateck Cement Plant Hirmi Blast : खरोरा से लगे हिरमी प्लांट में सिलेंडर में फटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे में कई श्रमिक हुए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां कई श्रमिक कार्य कर रहे थे। घटना दोपहर लगभग 3:30 बजे की थी। संयंत्र के लाइन टू में काम जारी था, इस दौरान एलपीजी सिलेंडर के फटने से बड़ा हादसा हुआ।

घटना में मारे गए तीन मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी बलौदाबाजार और एडिशनल एसपी घटनास्थल पहुंच थे। हादसे की सूचना जंगल में आग की तरह फैलने से अल्ट्राटेक सीमेंट के बाहर भीड़ जुटी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया एवं घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रिफर किया गया है। 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है। पुलिस के मुताबिक ग्राम हिरमी थाना सोहेला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कार्य के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे। इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका होने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर भेजा गया है। फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस टीम घटनास्थल पर है,घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है। मृतक फैक्ट्री के आसपास रहने वाले थे।
हादसे से नाराज मजदूर धरने पर बैठे मजदूर
हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं हादसे के बाद प्लांट के मजदूरों ने काम बंद कर दिया और् धरने पर बैठ गए। सभी ने प्लांट पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मजदूर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। घटना की जानकारी लेने फेक्ट्री के पीआर वैभव त्रिपाठी को 8959599202 पर फोन लगाया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया, वहीँ प्लांट के वरिष्ठ मनोज यादव से फोन पर जानकारी लेनी चाही गई तो उन्होंने कहाँ कि सभी जानकारी वैभव त्रिपाठी आपको फोन करके देंगे। इस तरह दोनो घटना के बारे में बात करने के लिए टालमटोल करते रहे।
वहीँ नाम ना छापने की शर्त पर प्लांट मे कार्यरत एक सुपरवाइजर ने बताया कि वैभव त्रिपाठी ने किसी भी व्यक्ति को जानकारी देने से मना किया है, अन्यथा उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
इस तरह से प्लांट के उच्च पद पर आसीन आला अधिकारी जानकारी देने से मना भी करते है और जानकारी देने वाले को नौकरी से निकलने की धमकी भी देते है। अब देखना ये है की जिला प्रशासन,श्रम विभाग इनके ऊपर क्या कार्यवाही करती है एवं मृतक मजदूर परिवार को क्या सहायता मुहैया करवाती है।
हादसे में इन लोगों की हुई मौत
हादसे में उमेश कुमार वर्मा (25 वर्ष) पिता रेवाराम वर्मा निवासी – सरफोंगा, शत्रुघ्न वर्मा (27 वर्ष) पिता मनोहर वर्मा निवासी मुड़पार और लखेश गायकवाड़ (24 वर्ष) पिता रामकुमार निवासी-कुथरौद की मौके पर ही मौत हो गई थी।
एक साल हुआ है शादी हुए लखेश का जिससे उनके घर पर बहुत मातम का मौहल है। उनके मित्र लेखपाल ने कहा मित्र शादी के बाद बहुत खुश था और हमेशा कुछ अच्छा करने की सोचता था हमेशा समाज के बारे मे सोचता था उनका अकस्मात निधन हो जाना उनके पुरे परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
वही सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने बिना पंजीयन किए पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जो की जांच का विषय है।
वहीँ मजदूरों ने कहा बिना सुरक्षा उपकरणो के उनसे काम कराया जाता है बाहरी मजदूरों को बड़ा काम दिया जाता है व स्थानीय मजदूरों को छोटा काम दिया जाता है।
वही जिला अध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण टंकराम वर्मा ने कहा एक बार मुआवजा देना इसका हल नहीं मृतक के परिवार को हर माह मुवावजा राशि प्रदान की जानी चाहिए कई। लोगों के बुजुर्ग माता-पिता हैं उनका भरण पोषण कहां से होगा वही उन्होंने कहा कि हादसों के बाद भी कंपनी की लचर व्यवस्था नहीं सुधार रही जिसके कारण इस तरह की दुर्घटना आय दिन होते रहती है।