
अंबिकापुर: Ambikapur Crime: जमीन कब्जाने हरियाणा से हथियार लेकर आए थे बदमाश, ग्रामीणों ने कार फोड़ी; 4 हिरासत में. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम क्रांतिप्रकाशपुर में शनिवार को एक जमीनी विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब हरियाणा से बुलाए गए कुछ बदमाशों ने गांव में दहशत फैलाने की कोशिश की। जमीन पर कब्जा दिलाने के मकसद से हथियार और लाठी-डंडों के साथ पहुंचे इन बाहरी बदमाशों (Haryana Gang) को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। गुस्साए लोगों ने बदमाशों की कार पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 4 लोगों को हिरासत में लिया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, क्रांतिप्रकाशपुर में एक धर्म विशेष के दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में पहले भी मारपीट हो चुकी है और केस थाने तक पहुंच चुका है। सूत्रों का कहना है कि इसी विवाद को निपटाने और जमीन पर कब्जा पाने के लिए एक पक्ष ने हरियाणा से ‘भाड़े के गुंडों’ को बुलाया था। Ambikapur Crime: जमीन कब्जाने हरियाणा से हथियार लेकर आए थे बदमाश
हथियार लेकर धमका रहे थे, ग्रामीणों ने खदेड़ा
शनिवार दोपहर हरियाणा नंबर की कार से चार संदिग्ध लोग गांव पहुंचे। आरोप है कि ये लोग दूसरे पक्ष और गांव वालों को हथियार और लाठी-डंडों का डर दिखाकर धमका रहे थे। बाहरी लोगों को गांव में दादागिरी करता देख ग्रामीण भड़क गए। Ambikapur Crime: जमीन कब्जाने हरियाणा से हथियार लेकर आए थे बदमाश
लोगों की भीड़ ने बदमाशों की कार को घेर लिया और उस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कार के शीशे टूट गए और उसमें तोड़फोड़ की गई। खुद को घिरता देख बदमाश वहां से भागने की कोशिश करने लगे। इसी बीच सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। Ambikapur Crime: जमीन कब्जाने हरियाणा से हथियार लेकर आए थे बदमाश
पुलिस ने 4 को दबोचा, पूछताछ जारी
कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियाणा से आए 4 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पुलिस को इनके पास से अभी तक कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन्होंने हथियार कहीं छिपा दिए हैं या फेक दिए हैं। फिलहाल चारों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। Ambikapur Crime: जमीन कब्जाने हरियाणा से हथियार लेकर आए थे बदमाश
शहर में पहले भी सक्रिय रहा है ‘फौजी गैंग’
अंबिकापुर में हरियाणा के गैंग का यह पहला मामला नहीं है। Ambikapur Crime: जमीन कब्जाने हरियाणा से हथियार लेकर आए थे बदमाश
गौरतलब है कि पिछले साल भी शहर में हरियाणा का कुख्यात ‘फौजी गैंग’ (Fauji Gang) सक्रिय था।
यह गैंग शहर के व्यापारियों को डरा-धमकाकर वसूली करने और विवादित जमीनों पर कब्जा दिलाने का काम करता था।
पुलिस ने उस समय गैंग के आधा दर्जन से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
क्रांतिप्रकाशपुर की घटना ने एक बार फिर शहर में बाहरी आपराधिक तत्वों की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



















