LIVE UPDATE
अपराधअंबिकापुर

अंबिकापुर हत्याकांड: 8 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा, चिरमिरी से गिरफ्तार हुआ ₹35,000 का इनामी आरोपी

अंबिकापुर हत्याकांड:छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दिल दहला देने वाले महिला दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के आठवें दिन पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी ‘पांडा उर्फ मिथुन’ को चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ₹35,000 का इनाम घोषित किया था। इस जघन्य अपराध को लेकर पूरे शहर में भारी आक्रोश व्याप्त था।

महामाया द्वार के पास हुई थी रूह कंपा देने वाली वारदात

यह मामला 2-3 अप्रैल की दरम्यानी रात का है। महामाया द्वार के पास फुटपाथ पर रहने वाली एक महिला के साथ आरोपी ने न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी अत्यंत बर्बरता से हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासे हुए, उसने जांच अधिकारियों को भी झकझोर दिया था। आरोपी की दरिंदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला के निजी अंगों में प्लास्टिक की बोतल मिली थी, उसकी 12 पसलियां टूटी हुई थीं और फेफड़े व दिल को भी गंभीर चोट पहुंचाई गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कबाड़ बीनने के दौरान हुई थी जान-पहचान

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पांडा उर्फ मिथुन और मृतिका एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों ही कबाड़ बीनने का काम करते थे और मिथुन का महिला के घर आना-जाना भी था। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई थीं।

ड्रोन कैमरों और स्केच की मदद से घेराबंदी

आरोपी इतना शातिर था कि वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। सरगुजा आईजी ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹30,000 और एसएसपी ने ₹5,000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने न केवल पूरे संभाग के थानों में आरोपी का स्केच भेजा, बल्कि सिलफिली के जंगलों और संभावित ठिकानों पर ड्रोन कैमरों की मदद से भी उसकी तलाशी ली गई।

SIT और चार विशेष टीमों की कड़ी मशक्कत

अंबिकापुर हत्याकांड:एसएसपी के निर्देश पर गठित चार विशेष टीमों ने लगातार आरोपी का पीछा किया। आखिरकार सूचना मिली कि आरोपी चिरमिरी क्षेत्र में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। आरोपी को वापस अंबिकापुर लाने के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी है, जहाँ उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी।

अंबिकापुर हत्याकांड:इस गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलेगा। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE