LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़दुर्ग

सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ अमित जोगी लड़ेंगे चुनाव, पाटन विधानसभा में दिलचस्प मुकाबला

NCG NEWS DESK :

हाई प्रोफाइल सीट पाटन में एक नया मोड़ आ गया है. अब यहां से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने नामांकान दाखिल कर दिया है. पाटन विधानसभा क्षेत्र से सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं बीजेपी से दुर्ग सांसद विजय बघेल बीजेपी उम्मीदवार हैं.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

विजय बघेल, सीएम भूपेश बघेल के भतीजे हैं. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद न्यूज़ टीम से बात करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने कहा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़ने चुनावी मैदान में आए हैं. साल 2018 विधानसभा चुनाव में पांच सीटों में जोगी कांग्रेस को जीत मिली थी.


चुनाव प्रचार के दौरान BRS सांसद पर चाकू से हमला भीड़ ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा


निडर छत्तीसगढ़ से बातचीत करते हुए अमित जोगी ने कहा कि उनकी लड़ाई भूपेश बघेल के खिलाफ नहीं है, भ्रष्टाचार के खिलाफ है. उन्होंने कहा, “पिछले 23 सालों में पहली बार पाटन में चुनाव होगा. अभी तक तो चाचा-भतीजे के बीच प्यार चल रहा था. दोनों के बीच की सेटिंग, परिवारवाद…इस बार हम जनता के अधिकार के लिए लड़ने वाले हैं.

मैं तो केवल एक चेहरा हूं, पाटनवासी असल में इस चुनाव में प्रत्याशी हैं. ऐसे पाटनवासी जो भ्रष्टाचार से पीड़ित हैं, जो वादाखिलाफी से पीड़ित हैं, उनके लिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं. हमारे मुद्दे बहुत साफ हैं. मैंने कोई घोषणा नहीं की है. मैंने 100 रुपये के स्टैंप पेपर पर दस्तखत करके शपथपत्र दिया है कि मेरी सरकार बनेगी तो छत्तीसगढ़ में नेता नहीं बेटे की सरकार बनेगी. मैं दस कम उठाऊंगा और गरीबी को खत्म कर दूंगा.”


मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने एनसीपी विधायक के घर को किया आग के हवाले


अमित जोगी की मां रेणु जोगी अपने पारंपरिक सीट कोंटा से फिर चुनाव लड़ेंगी. अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी दूसरी बार अकलतरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. अमित जोगी के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस था. वो चुनावी अभियान में जुटे हुए थे, पार्टी की तरफ से जारी की गई उम्मीदवारों की सूचियों में उनका नाम नहीं था.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE