LIVE UPDATE
विदेश

22 जून को एमपी में अमित शाह, गौरव यात्रा की करेंगे शुरुआत

NCG NEWS DESK:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को एमपी आ रहे हैं। इस दौरान वे बालाघाट का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाह के आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को निवास कार्यालय पर वर्चुअली समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालाघाट में अमित शाह का आगमन हो रहा है, जो बालाघाट के लिए सौभाग्य की बात है।

पीएम मोदी 27 जून को एमपी आएंगे

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को ही शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम और वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 27 जून को शहडोल में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन होगा। सिकलसेल एनीमिया बीमारी से मुक्ति का कार्यक्रम भी लॉंन्च होगा। मध्यप्रदेश में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का प्रतीकात्मक रूप से वितरण करेंगे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE