आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: YSRCP सांसद मिधुन रेड्डी गिरफ्तार, जगन मोहन रेड्डी ने CM नायडू पर साधा निशाना

आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: YSRCP सांसद मिधुन रेड्डी गिरफ्तार, जगन मोहन रेड्डी ने CM नायडू पर साधा निशाना
मुख्य बातें:

-
₹3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में YSRCP सांसद पी.वी. मिधुन रेड्डी गिरफ्तार।
-
सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद हुई कार्रवाई।
ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली के जसोला नाले में गिरे मासूम मिथुन का शव बरामद, परिवार में मातमAugust 26, 2026दिल्ली के जसोला इलाके में खुले नाले में गिरे 15 वर्षीय मिथुन का शव कई दिनों की तलाश के बाद... -
पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने चंद्रबाबू नायडू पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप।
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: YSRCP सांसद मिधुन रेड्डी गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश की राजनीति में शनिवार को उस वक्त भूचाल आ गया जब राज्य पुलिस ने ₹3200 करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के लोकसभा सांसद पी.वी. मिधुन रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया। विजयवाड़ा में लंबी पूछताछ के बाद यह गिरफ्तारी हुई। इस कार्रवाई से एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने रेड्डी की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

क्या हैं सांसद पर आरोप?
मिधुन रेड्डी पर आरोप है कि उन्होंने पिछली सरकार की आबकारी नीति को प्रभावित कर कुछ चुनिंदा शराब कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया। जांच एजेंसियों का दावा है कि इस घोटाले में उनकी अहम भूमिका थी और उन्होंने कथित तौर पर रिश्वत की रकम को शेल यानी फर्जी कंपनियों के जरिए ठिकाने लगाया। इस मामले में पुलिस पहले ही धनंजय रेड्डी, कृष्णमोहन रेड्डी और बालाजी गोविंदप्पा नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है।आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: YSRCP सांसद मिधुन रेड्डी गिरफ्तार
जगन ने लगाया बदले की राजनीति का आरोप
सांसद की गिरफ्तारी के बाद YSRCP प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मौजूदा मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने इसे “बदले की राजनीति” करार दिया है। YSRCP के वरिष्ठ नेता मल्लाडी विष्णु ने कहा, “सीएम चंद्रबाबू नायडू सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं और पूर्व सीएम जगन के करीबियों को निशाना बना रहे हैं। नायडू सरकार की बदले की भावना जितनी मजबूत होगी, हमारा संकल्प भी उतना ही दृढ़ होगा। हम उनके झूठ और विफलताओं को जनता के सामने उजागर करेंगे।”आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: YSRCP सांसद मिधुन रेड्डी गिरफ्तार
क्या है पूरा शराब घोटाला मामला?
यह मामला जगन मोहन रेड्डी के मुख्यमंत्रित्व काल में लागू की गई नई आबकारी नीति से जुड़ा है। एक शिकायतकर्ता वाई वेंकटेश ने आरोप लगाया था कि सरकार के आंध्र प्रदेश राज्य पेय निगम लिमिटेड (APSBCL) में भारी अनियमितताएं हुईं। शिकायत के अनुसार, YSRCP नेताओं से जुड़ी निजी कंपनियों के नकली शराब ब्रांडों को खरीदने के ऑर्डर दिए गए, जबकि प्रसिद्ध और लोकप्रिय ब्रांडों की खरीद से बचा गया। इसी मामले की जांच के दौरान सांसद मिधुन रेड्डी का नाम सामने आया था।आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: YSRCP सांसद मिधुन रेड्डी गिरफ्तार
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









