LIVE UPDATE
भारत

बेटी होने से नाराज दंपत्ति ने 4 महीने की बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला

NCG NEWS DESK Kolkata :-

बंगाल में एक दंपत्ति ने अपनी ही चार महीने की बच्ची को दीवार पर पटक-पटक कर मार डाला। बताया जा रहा है कि वह उनकी तीसरी लड़की थी। घटना पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल की है। पीड़िता की पहचान खदीजा खातून के रूप में की गई है। जबकि, माता-पिता की पहचान रिंटू मंडल और बेलुवारा बीबी के रूप में की गई है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना पर सबसे पहले सोमवार की सुबह पीड़िता की दादी फिरोजा बीबी की नजर पड़ी। उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों का बुलाया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

फिरोजा बीबी ने बताया, ”घटना रविवार रात को हुई लेकिन माता-पिता ने यह सुनिश्चित करने के लिए इसे पूरी रात छिपाए रखा कि बच्ची की मौत हो जाए। मेरा बेटा हमेशा नशे में रहता है। तीसरी लड़की के जन्म के बाद से, मेरे बेटे और उसकी पत्नी के बीच रोजाना झगड़ा होता रहता था। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि झगड़े का ऐसा अंत होगा।”

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि माता-पिता के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के पीछे का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE