LIVE UPDATE
भारत

भाजपा को वोट देने से नाराज देवर ने भाभी की कर दी पिटाई, मुस्लिम महिला ने सीएम को सुनाई आपबीती

NCG NEWS DESK SEEHOR :

एमपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और कांग्रेस की करारी हार से राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। वहीं कांग्रेस समर्थकों की बैखलाहट भी साफ दिखाई दे रही है। इसी सिलसिले में एक और किस्सा सामने आया है। एक मुस्लिम महिला के साथ उसके देवर ने मारपीट की है। कारण यही था कि महिला ने भाजपा को वोट दे दिया। मारपीट के बाद भी आरोपी देवर पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। इस बात से खफा महिला कलेक्टर के पास इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जश्न में दिया दखल

जानकारी के मुताबिक मामला सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के ग्राम बरखेड़ा हसन में एक मुस्लिम महिला से उसके देवर ने मारपीट की है। बताया जा रहा है कि बरखेड़ा निवासी समीना बी 4 दिसंबर को अपने परिवार के साथ बीजेपी की जीत की खुशी मना रही थी। यह बात उसके देवर जावेद को पता चल गई। इसके बाद देवर ने महिला के घर आकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में महिला के हाथ-पैर पीठ कई जगह चोटें आई हैं। महिला का कहना है कि इस मारपीट के बारे में उसने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

शिवराज ने लिया संज्ञान

कार्रवाई न होने के कारण महिला आज कलेक्टर के पास न्याय की अर्जी लगाने पहुंची। महिला का आरोप है कि भाजपा उसके द्वारा भाजपा को वोट दिए जाने के कारण उसका देवर नाराज था, और मारपीट की है। इस मारपीट से आहत बीजेपी समर्थक समीना को भोपाल बुलाकर सीएम शिवराज ने उनसे मुलाकात भी की है। साथ ही न्याय दिलाने और आरोपी देवर पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE