E-paper LIVE Radio व्यापार शिक्षा हमर छत्तीसगढ़ कृषि एवं पर्यावरण खेल टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल नौकरी गैजेट दिल्ली मनोरंजन संपादकीय सूचना का अधिकार

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विधायक कार्यालय के सामने प्रदर्शन

By Minu Sahu

Published on: October 7, 2023

Follow Us

@ विनोद नेताम
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कुछ दिन पहले भाजपा के नेताओं पर अवैध तरीके से जमीन कब्जाने का आरोप मढ़ा था लेकिन आज तक आरोप की सिद्धि हेतू कोई जुगाड़ जमीनी धरातल पर उतारा नही जा सका है। अलबत्ता सत्ताधारी राजनीतिक दल के करीबियों का सरकारी जमीनों को बेजा तरीके से हथियाने का मामला बढ़ता ही जा रहा है। जिला के बालोद तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजगहन और गुरूर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलारी स्पष्ट उदाहरण है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने ही होने वाला है। ऐसे में राजस्व विभाग में पदस्थ अधिकारियों के लिए पहले के दौरान की गई लापरवाही वर्तमान समय में उनके लिए ही परेशानियों का सबब बनते हुए दिखाई दे रहा है। पलारी निवासी उतम साहू के अवैध मकान को रातों-रात धाराशाई करने का प्लान बना कर बुल्डोजर से तहस-नहस करने वाले राजस्व विभाग पर गंभीर सवाल बने हुए है।
बालोद : जिले के गुरुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कन्हार पुरी के ग्रामीणों ने ग्राम में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा चारागाह सहित आबादी भूमि पर किए गए अवैध कब्जेधारियों को सत्तापक्ष के लोगों द्वारा संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विधायक कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक के करीबीयों को लाभ पहुंचाने की नियत से राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों की आवाज को अनसुना कर रहे हैं।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कन्हारपुरी में वार्ड क्रमांक 05 खसरा नंबर 144 में आबादी भूमि का वितरण किया गया है जिसमें कुछ  लोगों के द्वारा आबंटित निर्धारित ढाई डिसमिल के अलावा अतिरिक्त भूमि पर कब्जा कर लिया गया है जिसके चलते चारागाह की समस्या  सहित पात्र हितग्राहीयों को आबादी भूमि आबंटित करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बालोद /ग्रामीणों  ने बताया कि ग्राम विकास समिति एवं ग्राम पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है कि बेजा कब्जा को हटाया जाए। अतिक्रमण हटाने के संबंध में तहसीलदार गुरुर जिला बालोद को दिनांक 04 अक्टूबर 2023 को आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसमें दिनांक 06 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार समय 12:00 बजे ग्राम पंचायत कन्हारपुरी में आने एवं अतिक्रमण हटाने में प्रशासनिक सुविधा प्रदान करने की स्वीकृति दिया गया था,  साथ ही तत्संबंध में थाना गुरुर को भी सूचना दिया गया था। लेकिन अब नायब तहसीलदार गुरुर के द्वारा सूचना दी गई कि अभी समय नहीं मिल पा रहा है इसलिए हम नहीं आ सकते, इस प्रकार अधिकारी के द्वारा जानबूझकर समय को टाला जा रहा है जिससे गांव के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, वहीं  लोगो का आरोप है कि जो अधिकारी अतिक्रमण हटाने स्वयं तारीख व समय निर्धारित किया था तथा उक्त अतिक्रमण को तोड़ने तोड़ू दस्ता ग्राम कन्हारपुरी भेज चुका था,लेकिन अचानक अब वही अधिकारी समय नही है कह कर पल्ला झाड़ने लग गया है। इसका मतलब साफ है कि निश्चित ही वे अधिकारी राजनीतिक दबाव के चलते ही अतिक्रमण हटाने में आनाकानी कर रहे है। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा विधायक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने व ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए विधायक पति भैय्या राम सिन्हा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया किया कि वे स्वयं कन्हारपुरी जाकर मामले को समझने का प्रयास करेंगे तथा इसके लिए सप्ताह भर का समय मांगा तब जाकर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए,लेकिन बालोद तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजगहन के ग्रामीण आज भी विधायक संगीता सिन्हा से नाराज़ चल रहे हैं और ग्रामीणों ने अपनी नाराज़गी के चलते विधानसभा चुनाव का बहिष्कार तक कर दिया है

Related Posts

Surya Grahan 2027: 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण और मेष में ‘वक्री शनि’ का दुर्लभ संयोग! क्या 2 अगस्त को मचेगी तबाही?

Surya Grahan 2027: 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण और मेष में ‘वक्री शनि’ का दुर्लभ संयोग! क्या 2 अगस्त को मचेगी तबाही?

umbai-Pune Travel: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर! 15,000 करोड़ के नए एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

umbai-Pune Travel: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर! 15,000 करोड़ के नए एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

मदद के बहाने बड़ा धोखा: किराए का घर दिलाने का झांसा देकर 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मदद के बहाने बड़ा धोखा: किराए का घर दिलाने का झांसा देकर 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Janjgir-Champa Accident: जांजगीर-चांपा में रविवार को पसरा मातम, बेकाबू ऑटो पलटने से यात्री की मौत, 5 घायल

Janjgir-Champa Accident: जांजगीर-चांपा में रविवार को पसरा मातम, बेकाबू ऑटो पलटने से यात्री की मौत, 5 घायल

Car Loan: नई कार का है सपना? ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन, ब्याज दरें और ऑफर्स जानकर झूम उठेंगे आप!

Car Loan: नई कार का है सपना? ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन, ब्याज दरें और ऑफर्स जानकर झूम उठेंगे आप!

Shreya Kalra Controversy: क्या श्रेया ने बॉयफ्रेंड ऋषभ को दिया धोखा? ‘मिस्ट्री मैन’ के कंधे पर बैठकर डांस करने का सच आया सामने!

Shreya Kalra Controversy: क्या श्रेया ने बॉयफ्रेंड ऋषभ को दिया धोखा? ‘मिस्ट्री मैन’ के कंधे पर बैठकर डांस करने का सच आया सामने!

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल The 12 Best Superfoods for Older Adults भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध?