
NCG NEWS DESK UTTAR PRADESH :-
बिजनौर में स्योहारा क्षेत्र के गांव रामखेड़ा में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ा निवासी नीलम (25) पत्नि रिंकू सैनी का कई दिनों से अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। नीलम को इंस्ट्राग्राम पर रील बनाने का शौक था। पति रिंकू उसको रील बनाने से मना करता था।
इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह भी दोनों पति-पत्नि में फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद नीलम ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में नीलम को निजी चिकित्सक के भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नीलम की चार वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। नीलम के एक दो वर्षीय पुत्र भी है।
ये भी पढ़े ;-



















