LIVE UPDATE
भारत

शादी टूटने से नाराज युवक ने मां के सामने बीच सड़क में युवती को गोदा चाकू

NCG NEWS DESK गुरुग्राम। गुरुग्राम में 19 साल की युवती की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोमवार सुबह 11 बजे मोलाहेड़ा इलाके में वारदात को अंजाम दिया था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, जिस युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है, वह युवती का प्रेमी था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। वारदात के बाद गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी राजकुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शख्स पहले उस युवती के पास जाकर खड़ा होता है और फिर उसके साथ बहस शुरू करता है। युवती के पास एक महिला और खड़ी होती है, जो दोनों के विवाद में बीच-बचाव करने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच राजकुमार युवती पर चाकू से हमला करना शुरू कर देता है।

हत्यारा युवती को तब तक चाकू से गोदता है, जबतक कि वो बेहोश होकर गिर नहीं गईय़ इसके बाद जो महिला मौके पर रहती है वो आरोपी को वहां से हटाकर ले जाती है। वहीं मामले में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से मोबाइल और चाकू भी बरामद किया गया है। मृतका और आरोपी दोनों ही यूपी के बदायूं के रहने वाले हैं।”

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE